{"_id":"6041f0748ebc3ec7522905ec","slug":"ipl-2021-rcb-expensive-player-kyle-jamieson-failed-in-t20-series-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के लिए सिरदर्द बना RCB का 15 करोड़ का यह गेंदबाज, 90 गेंदों में लुटा चुका है 197 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट के लिए सिरदर्द बना RCB का 15 करोड़ का यह गेंदबाज, 90 गेंदों में लुटा चुका है 197 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
काइल जैमीसन और विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जो आईपीएल के आगामी सत्र का हिस्सा होंगे। इसमें विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है जिसे फ्रैंचाइजी ने इस बार की नीलामी में सबसे बड़ी रकम में खरीदा है।
2 of 6
काइल जैमीसन
- फोटो : twitter@IPL
हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर काइल जैमीसन की। इस कीवी खिलाड़ी को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम के साथ अपने साथ जोड़ा है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी नीलामी में चुने गए खिलाड़ियों से काफी खुश हैं और कह चुके हैं कि उन्हें जो चाहिए था, वो मिल गया।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
हालांकि विराट जैमीसन का प्रदर्शन देखकर खुश कम चिंतित ज्यादा होंगे। दरअसल न्यूजीलैंड के 26 वर्षीय ऑलराउंडर जैमीसन से विराट को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kyle Jamieson
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जैमीसन इस सीरीज में 15 ओवर की गेंदबाजी कर चुके हैं, इसमें उन्होंने 197 रन लुटाए हैं और सिर्फ एक ही विकेट निकाल पाए हैं। वे बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उनके खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे हैं और उनकी खूब धुनाई की है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
बात करें 6 फीट 8 इंच लंबे इस कीवी पेसर की तो वे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहद खतरनाक साबित हुए थे। यही कारण रहा कि उन्हें उनकी 75 लाख रुपये की बेस प्राइस से कई गुना अधिक दाम में खरीदा गया। गेंद के साथ-साथ बल्ला चलाने की भी काबिलियत रखने वाले जैमीसन को 15 करोड़ में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने अपने साथ जोड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।