{"_id":"5d80af508ebc3e93a04e81e4","slug":"best-high-performance-bikes-under-rs-1-lakh-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये से भी कम में आती हैं ये 6 दमदार बाइक्स, पलक झपकते हो जाती हैं गायब","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एक लाख रुपये से भी कम में आती हैं ये 6 दमदार बाइक्स, पलक झपकते हो जाती हैं गायब
फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है ऐसे में अगर आप एक हाई परफॉरमेंस बाइक खरीदने की चाहत रखते हैं ? तो यह खबर आपके काम की है। जी हां यहां हम आपके लिए पांच ऐसी बाइक्स लेकर आये हैं जिनमें स्टाइल के साथ पावर भी। पेश हैं एक लाख रुपये की कीमत में पांच सुपरहिट बाइक्स...
TVS Apache RTR 160 4V
2 of 7
TVS Apache RTR 160 4V
- फोटो : TVS
अपाचे सीरिज TVS की अब तक सबसे हिट सीरिज रही है। इसी सीरिज में Apache RTR 160 4V एक हाई परफॉरमेंस बाइक है। बाइक की एक्स शो रूम कीमत 83 हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये के बीच है। इस बाइक में 159.7cc का इंजन लगा। यह इंजन कॉर्ब्युरेटर और फ्यूल इंजेक्शन ऑप्शन में है। इसका कॉर्ब्युरेटर वर्जन 16.5hp की पावर देता है जबकि फ्यूल इंजेक्शन वर्जन 16.8hp की पावर देता है। बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। जबरदस्त स्पोर्टी लुक्स और परफॉरमेंस की वजह से TVS की Apache RTR 160 4V आज हर युवा की पसंदीदा बाइक बन चुकी है।
3 of 7
यामाहा FZS
- फोटो : Yamaha
यामाहा की FZS इस बार पहले से ज्यादा बेहतर होकर आई है। इसका मस्क्लुकर डिजाइन देखते ही बनता है। बाइक में 149cc का इंजन लगा है जो 13.2Ps की पावर और 12.8Nm का टॉर्क देता है। इसमें कई तरह के सेंसर लगे हैं। बाइक में किक नहीं है लेकिन इसका ऑप्शन दिया हुआ है, यानी आप अलग से किक लगा सकते हैं। बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 97,680 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Gixxer
4 of 7
Suzuki Gixxer
- फोटो : Social
सुजुकी की जिक्सर एक लम्बे समय से भारत में मौजूद है, इसी बाइक ने सुजुकी को भारत में एक खास जगह दिलाई है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 81 हजार रुपये से शुरू होती है। इसमें 154.9 cc का इंजन है, जो 14.8 bhp का पावर और 14 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।
विज्ञापन
Honda CB Hornet 160R
5 of 7
Honda CB Hornet 160R
- फोटो : Honda
इस बाइक का डिजाइन शार्प है अपने सेगमेंट में यह थोड़ी हटकर नज़र आती है। इसमें 162.7cc, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 15.09hp का पावर और 14.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है। क्वालिटी के मामले में होंडा की यह बाइक काफी बेहतर है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।