फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो लाख रुपये के बजट में सबसे शानदार बाइक्स

Mon, 01 May 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 01 May 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
best five bike in two lakh rupees budget segment

कुछ साल पहले भारत में बाइक पर 2 लाख रुपये खर्च करना एक बेहद खर्चिला फैसला माना जाता था। लोग दो लाख रुपये खर्च कर दो पहिया लेने से ज्यादा बेहतर कुछ लाख रुपये और खर्च कर कार लेना पसंद करते थे। यहां तक की लोग रॉयल एनफील्ड को भी जल्दी नहीं खरीदना चाहते थे लेकिन आज 1 से 2 लाख रुपये का सेग्मेंट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में इस सेग्मेंट की बाइक्स की डिमांड बढ़ रही है। अब हर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी इस सेग्मेंट में कदम रख रही है। आज हम आपको उन टू व्हीलर्स के बारे में बताएंगे जिनसे ये सेग्मेंट गुलजार है।

best five bike in two lakh rupees budget segment

केटीएम 250 ड्युक
केटीएम की 250 ड्युक एक शानदार बाइक है। इस मोटरसाइकिल में लगा 248.76 सीसी का इंजन इसे 9,000 आरपीएम पर 30 हॉर्सपावर की ताकत देता है। बाइक में आगे और पीछे दोनों ही व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है। टू व्हीलर 7,500 आरपीएम पर 24 एनएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। केटीएम 250 ड्यूक की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है। 

best five bike in two lakh rupees budget segment

यमाहा एफजेड-25
यमाहा की क्वाटर लीटर बाइक का भारत में लंबे समय से इंतजार हो रहा था। इस साल कंपनी ने एफजेड-25 को लॉन्च करके लोगों को हैरत में डाल दिया। इस दो पहिया में 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कुल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन बाइक को 8,000 आरपीएम पर 20.9 हॉर्सपावर की ताकत देता है। साथ ही इस टू व्हीलर को 6,000 आरपीएम पर 20 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस बाइक की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best five bike in two lakh rupees budget segment

बजाज डोमिनॉर 400
बजाज ने इस साल भारत को देश में बनी पहली पावर क्रूजर बाइक दी। बजाज डोमिनॉर बहुत हद तक दूकाटी की डेवील का बेबी वर्जन नजर आती है। बजाज की इस मोटरसाइकिल में 390 सीसी का इंजन लगा है। डोमिनॉर 8,000 आरपीएम पर 35 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत प्रदान करता है। साथ ही ये बाइक 6,500 आरपीएम पर 35 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इस टू व्हीलर की नई दिल्ली में एक्स शोरूम में कीमत 1.52 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
best five bike in two lakh rupees budget segment

रॉयल एनफील्ड हिमालयन
रॉयल एनफील्ड की हिमालयन एक अफॉर्डेबल एडवेंचर टूरिंग सेग्मेंट की बाइक है। भारत में ये कार 2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च की गई थी। ये मोटरसाइकिल खासतौर पर पहाड़ी रास्तों पर चलने के लिए बनाई गई है। इस बाइक में 410 सीसी का इंजन लगा है। ये इंजन दो पहिया को 6,500 आरपीएम पर 24.5 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। साथ ही ये बाइक को 4,250 आरपीएम पर 32 एनएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इस टू व्हीलर की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed