कुछ साल पहले भारत में बाइक पर 2 लाख रुपये खर्च करना एक बेहद खर्चिला फैसला माना जाता था। लोग दो लाख रुपये खर्च कर दो पहिया लेने से ज्यादा बेहतर कुछ लाख रुपये और खर्च कर कार लेना पसंद करते थे। यहां तक की लोग रॉयल एनफील्ड को भी जल्दी नहीं खरीदना चाहते थे लेकिन आज 1 से 2 लाख रुपये का सेग्मेंट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में इस सेग्मेंट की बाइक्स की डिमांड बढ़ रही है। अब हर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी इस सेग्मेंट में कदम रख रही है। आज हम आपको उन टू व्हीलर्स के बारे में बताएंगे जिनसे ये सेग्मेंट गुलजार है।
दो लाख रुपये के बजट में सबसे शानदार बाइक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केटीएम 250 ड्युक
केटीएम की 250 ड्युक एक शानदार बाइक है। इस मोटरसाइकिल में लगा 248.76 सीसी का इंजन इसे 9,000 आरपीएम पर 30 हॉर्सपावर की ताकत देता है। बाइक में आगे और पीछे दोनों ही व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है। टू व्हीलर 7,500 आरपीएम पर 24 एनएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। केटीएम 250 ड्यूक की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है।
यमाहा एफजेड-25
यमाहा की क्वाटर लीटर बाइक का भारत में लंबे समय से इंतजार हो रहा था। इस साल कंपनी ने एफजेड-25 को लॉन्च करके लोगों को हैरत में डाल दिया। इस दो पहिया में 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कुल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन बाइक को 8,000 आरपीएम पर 20.9 हॉर्सपावर की ताकत देता है। साथ ही इस टू व्हीलर को 6,000 आरपीएम पर 20 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस बाइक की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है।
बजाज डोमिनॉर 400
बजाज ने इस साल भारत को देश में बनी पहली पावर क्रूजर बाइक दी। बजाज डोमिनॉर बहुत हद तक दूकाटी की डेवील का बेबी वर्जन नजर आती है। बजाज की इस मोटरसाइकिल में 390 सीसी का इंजन लगा है। डोमिनॉर 8,000 आरपीएम पर 35 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत प्रदान करता है। साथ ही ये बाइक 6,500 आरपीएम पर 35 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इस टू व्हीलर की नई दिल्ली में एक्स शोरूम में कीमत 1.52 लाख रुपये है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन
रॉयल एनफील्ड की हिमालयन एक अफॉर्डेबल एडवेंचर टूरिंग सेग्मेंट की बाइक है। भारत में ये कार 2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च की गई थी। ये मोटरसाइकिल खासतौर पर पहाड़ी रास्तों पर चलने के लिए बनाई गई है। इस बाइक में 410 सीसी का इंजन लगा है। ये इंजन दो पहिया को 6,500 आरपीएम पर 24.5 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। साथ ही ये बाइक को 4,250 आरपीएम पर 32 एनएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इस टू व्हीलर की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये है।