मारुति ने हाल में अप्रैल 2020 से छोटी कारों में डीजल इंजन बंद करने का एलान किया है। वहीं मारुति ने अपनी एमपीवी कार अर्टिगा में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लांच किया है, जिसे मारुति ने इन-हाउस बनाया है। इस इंजन को पहले सेडान कार सियाज में लांच किया गया था। वहीं सियाज का मुकाबला महिन्द्रा मराजो और होंडा BR-V से है। जानते हैं तीनों कारों के कंपैरिजन...
नई 1.5L डीजल मारुति अर्टिगा vs महिन्द्रा मराजो vs होंडा BR-V में कौन है बेस्ट, पढ़ें कंपैरिजन
इंजन
बात करते हैं इंजन स्पैसिफिकेशंस की तो अर्टिगा में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 95 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देता है। इससे पहले अर्टिगा में फिएट का 1.3 लीटर का इंजन मिलता था, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता था। पुराने इंजन के मुताबले नया इंजन 5 पीएस ज्यादा पावर और 25 एनएम ज्यादा टॉर्क देता है।
महिन्द्रा मराजो में भी 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 122 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि रेनो लॉजी 1.5 लीटर के दो डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ आती है, पहला 85 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क, दूसरा 110 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है।
वहीं Honda BR-V का 1.5 लीटर का डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।

फ्यूल एफिशिएंसी
माइलेज की बात करें, तो नई अर्टिगा का 1.5 लीटर का डीजल इंजन 24.20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। हालांकि यह माइलेज अर्टिगा के 1.3 लीटर इंजन से कम है, यह इंजनन 25.47 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता था।
वहीं रेनो लॉजी का इंजन 21.04/19.98 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि Honda BR-V 21.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल महिन्द्रा मराजो केवल 17.60 किमी प्रति लीटर का ही माइलेज देती है।
वहीं मराजो को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्टिंग में 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है, जबकि रेनो लॉजी को 0 स्टार रेटिंग मिली थी।

कीमत
मारुति अर्टिगा डीजल की कीमत 9.86 लाख रुपये से लेकर 11.20 लाख रुपये तक है। वहीं अर्टिगा का टॉप वेरियंट इस सेगमेंट में सबसे सस्ता है। रेनो लॉजी का बेस वेरियंट 8.63 लाख रुपये है। जबकि इस सेगमेंट में सबसे महंगा बेस वेरियंट Honda BR-V का है, जिसकी कीमत 11.86 लाख रुपये है। महिन्द्रा मराजो के टॉप वेरियंट की कीमत 14.59 लाख रुपये है।