फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन सी है सबसे अच्छी फैमिली कार, जानें फीचर्स और डीटेल्स, कीमत है 5 लाख से कम

Thu, 23 Apr 2020 06:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
best cars for 5 lakhs in india best mileage hatchback petrol cars in india maruti celerio tata tiago maruti wagon r hyundai santro maruti ignis
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आप एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और मौजूदा वित्तीय परिस्थिति को देखते हुए कम पैसे खर्च करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां बता रहे हैं 5 लाख रुपये से कम में आने वाली उन कारों के बारे में जिसे पूरे परिवार के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैचबैक सेगमेंट काफी अहम है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक हैचबैक सेगमेंट की कार खरीदना पसंद करते हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की कार एंट्री लेवल कार में सबसे ज्यादा बिकती है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै और फिर टाटा मोटर्स की भी कार इस सेगमेंट में अच्छी खासी बिकती हैं।
best cars for 5 lakhs in india best mileage hatchback petrol cars in india maruti celerio tata tiago maruti wagon r hyundai santro maruti ignis
maruti celerio
Maruti Celerio
5 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली कारों में यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। फीचर्स की बात करें तो मारुति सेलेरियो कार में एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।  यानी कार के सबसे सस्ते बेस वेरिएंट से ही मिलेंगे। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है। 
best cars for 5 lakhs in india best mileage hatchback petrol cars in india maruti celerio tata tiago maruti wagon r hyundai santro maruti ignis
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Team-BHP
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। इस कार में भी ऐंड्रॉयड ऑटो ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो वैगनआर में एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। Maruti Wagon R की शुरुआती कीमत 4.45 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best cars for 5 lakhs in india best mileage hatchback petrol cars in india maruti celerio tata tiago maruti wagon r hyundai santro maruti ignis
Hyundai santro
Hyundai Santro
Hyundai India ने कुछ दिनों पहले अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को BS6 ईंधन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस श्रेणी की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं, वहीं इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। Hyundai Santro BS6 में 1086 सीसी का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 का माइलेज में थोड़ी कमी आई है। सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro BS6 में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन
best cars for 5 lakhs in india best mileage hatchback petrol cars in india maruti celerio tata tiago maruti wagon r hyundai santro maruti ignis
Tata Tiago XZ+
Tata Tiago 
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। टाटा टियागो में भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस कार मे ऐड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो टियागो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed