{"_id":"5eca7da08ebc3e909943b1d8","slug":"best-budget-bikes-in-india-top-budget-bikes-in-india-best-budget-motorbikes-in-india-best-cheap-motorcycle-in-india-best-budget-motorcycle-india-bajaj-platina-100-hero-hf-deluxe-bajaj-ct-100-tvs-sport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं टॉप बजट बाइक्स जो देती हैं शानदार परफॉर्मेंस, कीमत 50 हजार रुपये से कम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ये हैं टॉप बजट बाइक्स जो देती हैं शानदार परफॉर्मेंस, कीमत 50 हजार रुपये से कम
Mon, 25 May 2020 11:46 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 25 May 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Bajaj CT 100, TVS Sport, Hero HF Deluxe IBS I3S
- फोटो : Amar Ujala
देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। सरकारी निर्देशों के मुताबिक यह 31 मई तक लागू रहेगा। दुनियाभर में फैली महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू करना पड़ा। हालांकि इससे प्रभावित अर्थव्यवस्था और जनजीवन को फिर से गति देने के लिए अब लॉकडाउन के नियमों में सीमित छूट दी जा रही है। इसके तहत यात्री वाहनों के लिए अलग-अलग जोन के हिसाब से दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन खत्म होने जाने के बाद लोगों के आवाजाही के तरीकों में बदलाव देखा जा सकता है। स्वच्छता और सैनेटाइजेशन की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटो उद्योग के जानकारों की राय में लॉकडाउन खुलने के बाद छोटी कारों के साथ-साथ टूव्हीलर्स और बाइक की बिक्री में तेजी आ सकती है। इसकी वजह लोगों का पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाए निजी गाड़ियों के इस्तेमाल को अहमियत देना होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़-भाड़ की वजह है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) बनाए रखने के लिए इनमें सफर करने से कतरा सकते हैं। ऐसे समय में अगर आप एक नई मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहें हैं टॉप बजट बाइक्स के बारे में। इन मोटरसाइकिल को लोग पसंद करते रहे हैं और ये खरीदारों की अलग-अलग जरूरतों को पूरी करती हैं।
Bajaj platina 110
Bajaj Platina 100
बजाजा ऑटो की Bajaj Platina 100 (बजाज प्लैटिना 100) एक लोकप्रिय बाइक है। इस बाइक की खासियत है कि इसका मेनटेनेंस कम खर्चीला है और यह ज्यादा माइलेज देती है। Bajaj Platina में 102 cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है। इस मोटरसाइकिल में स्प्रिंग सॉफ्ट सीट्स, रबर फुडपैड्स और डायरेक्शनल टायर जैसी खासियतें हैं। Bajaj Platina 100 की कीमत 47,763 रुपये से शुरू होती है।

Hero HF Deluxe IBS I3S
- फोटो : Amar Ujala
Hero HF Deluxe
Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) की बाइक Hero HF Deluxe दोपहिया वाहन सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। Hero HF Deluxe में 97.2 cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 8 PS का पावर और 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। खास बात यह है कि Hero Motocorp की इस मोटरसाइकिल i3s तकनीक से लैस है। इस तकनीक की वजह से इस बाइक का माइलेज बढ़ जाता है। इस मोटरसाइकिल में हाई टेम्परेचर कंट्रोल, ऑल वेदर ईजी स्टार्ट, बाइक इन्स्टेंट पिकअप सहित कई खासियतें हैं। Hero HF Deluxe की कीमत 47,800 रुपये से शुरू होती है।

Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj CT 100
बजाजा ऑटो की Bajaj CT 100 टूव्हीलर सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। इसकी कम कीमत और जबरदस्त परफॉर्मेंस खरीदारों को आकर्षित करती है। इस मोटरसाइकिल में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की अधिकतम रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके साथ ही ज्यादा माइलेज देने वाली Bajaj CT 100 ग्रहाकों को खासी रास आती है। Bajaj CT 100 किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Bajaj CT 100 किक स्टार्ट मॉडल की कीमत 41,293 रुपये और Bajaj CT 100 इलेक्ट्रिक स्टार्ट मॉडल की कीमत 48,973 रुपये है।

TVS Sport
- फोटो : TVS
TVS Sport
TVS Motor (टीवीएस मोटर) की बाइक TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट) भी खूब पसंद की जाती है। इस मोटरसाइकिल में 109.7 cc का इंजन मिलता है जो 8.18 bhp का पावर जेनरेट करता है। अगर आपका बजट थोड़ा सा ज्यादा है तो आप इस मोटरसाइकिल को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। TVS Sport की कीमत 52,500 रुपये से शुरू होती है।