अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसका वजन कम हो, बेहद किफायती हो, सर्विस कराने पर भी जेब पर ज्यादा भार न पड़े तो यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं 100cc इंजन वाली कुछ खास बाइक्स, जो आपकी इन्ही जरूरतों को पूरा करती हैं। आइये जानते हैं 40,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाली ये खास बाइक्स ..
महज 33,000 रुपये शुरू होती है देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स, जानें फीचर्स
बजाज CT100 KS SPOKE CBS
मॉडल: बजाज CT100 KS SPOKE CBS
कीमत: 33 402रुपये
माइलेज: 99.1 kmpl
बजाज की CT100 KS अपने सेगमेंट की सबसे किफायती बाइक है। इसका डिजाइन साधारण है। इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 8.2 ps की पॉवर और 8.05 nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है। एक लीटर में यह बाइक 99.1 kmpl किलोमीटर की माइलेज दे देती है।अपने सेगमेंट की यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है इसलिए लॉन्ग राइड पर इसे लेकर जा सकते हैं।
Hero HF Deluxe
मॉडल: Hero HF Deluxe
माइलेज: 82kmpl
कीमत 38,900 रुपये
छोटे कस्बों और गावों में HF Delux को काफी पसंद किया जाता है। यह बाइक बेहतर सस्पेंशन औरफ्लैट सीट के लिए लोकप्रिय है। इसके हैंडल को कुछ इस तरफ से सेट किया हुआ है कि इसे राइड करते समय हाथों में दर्द नहीं होता।बाइक में बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है जो 6.15kw की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 4 स्पीड गियर है। इसकी कीमत 38,900 रुपये से शुरू होती है। बाइक का डिजाइन साधारण है। छोटे कस्बों और गावों में HF Delux को काफी पसंद किया जाता है।
TVS Sport
मॉडल:TVS Sport
माइलेज: 95kmpl
कीमत: 39,900 रुपये
यह अपने सेगमेंट की स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। इसका इंजन काफी किफायती है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है लेकिन असल कंडीशन में भी यह बाइक 76.4 kmpl की माइलेज दे देती है (Tested), इसमें 99.77cc का इंजन दिया गया है जो 7.7bhp पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं। TVS स्पोर्ट का वजन 111 kg है। दिल्ली में इसकी कीमत 39,900 रुपये से शु रू होती है।