फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 बातों को रखें ध्यान, पेट्रोल पंप वाले नहीं दे पाएंगे धोखा 

Wed, 17 May 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 17 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
be careful at petrol pump during oil filling

अक्सर पेट्रोल पंप पर अलग-अलग तरीके से पंप वाले तेल की चोरी कर लेते हैं। तेल चोरी को रोकना इतना आसान नहीं है क्योंकि आम आदमी समझ ही नहीं पाता कि उसके टैंक में कितना तेल गया है, क्योंकि नोजल को टैंक में डालकर तेल भरने के बाद निकाल लेना बस लोगों को इतना  ही समझ आता है तेल भरवाते वक्त। अगर आपके पास मोटरसाइकिल या कार है तो कुछ बातों का ध्यान रखकर तेल चोरी को रोक सकते हैं। ये बातें बहुत आसान हैं बस आपको सजग रहने की जरूरत है। तो आइए आपको बताते हैं पांच ऐसी बातें जिससे पेट्रोल पंप पर आपको पूरा तेल मिलेगा। 


 

be careful at petrol pump during oil filling

हमेशा टैंक फुल करवाएं 
कोशिश करें कि गाड़ी का टैंक हमेशा फुल करवाएं। इससे फायदा ये होता है कि आपको पता है कि आपकी गाड़ी का टैंक कितने लीटर का है। उदाहरण के तौर पर आप अपनी ऑल्टो 800 में पेट्रोल फुल करवाते हैं तो पता है कि इसका साइज 35 लीटर का है। अगर गाड़ी पंप पर रिजर्व लगने के बाद पहुंचेगी तब भी इसमें कम से कम 31 लीटर तेल आएगा अगर तेल पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है तो। अगर आपकी ऑल्टो में कभी 40 लीटर तेल आ जाए तो समझ लीजिए दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल काली है। इसलिए कोशिश करें कि टैंक फुल करवाएं और रिजर्व लगते ही गाड़ी की स्टीयरिंग पंप की ओर मोड़ दें। 

be careful at petrol pump during oil filling
फ्यूल गेज बार पर रखें नजर
अगर आप कोई कार सालों से प्रयोग कर रहे हैं तो मानकर चलिए आपको इतना तो आइडिया हो गया होगा कि एक बार में कितना तेल गाड़ी में रहता है। अगर आपने कार में 10 लीटर तेल डलवाया है तो गेज कितना ऊपर आना चाहिए ये बात आपको जरूर पता होनी चाहिए। शक होने पर आपको अधिकार है कि पंप मैनेजर से कहकर गाड़ी का पूरा तेल निकलवाकर नपवा सकते हैं। आजकल सभी गाड़ियों में ये सुविधा है सिवाय कुछ मोटरसाइकिलों के। अगर आप सजग रहेंगे तो तेल की चोरी कोई नहीं कर पाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
be careful at petrol pump during oil filling
मीटर चेक करें
तेल डलवाने से पहले मीटर जरूर चेक करें। ईंधन भरने वाली की यह जिम्मेदारी होती है कि वह तेल डालने से पहले आपको मीटर चेक करने को कहे। अगर मीटर पर सबकुछ जीरो है तभी उसके तेल भरने की अनुमति दें। लेकिन अगर आपसे पंप कर्मी यह बात बोलना भूल जाए तो खुद मीटर पर अपनी नजर टिका लें। 

 
विज्ञापन
be careful at petrol pump during oil filling
लीटर में भरवाएं ईंधन
अक्सर मोटरसाइकिल वाले 50 रुपये, 100 रुपये या फिर 200 रुपये का तेल भरवाते हैं। पेट्रोल पंप वालों के लिए भी यह आसान होता कि बिना खुल्ले के दिक्कत के वो अपना काम तेजी से करते रहते हैं। लेकिन आजकल सबसे ज्यादा फ्रॉड इसी लोकप्रिय पद्वति में ही किया गया है। साफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ करके बहुत से पंप वाले आपकी गाढ़ी कमाई को चालाकी से डकार जाते हैं और आपको पता ही नहीं चलता। कोशिश करें पेट्रोल या डीजल लीटर में डलवाएं और कार्ड से पेमेंट करें जिससे पंप वाले को यह बहाना बनाने का मौका न मिले की खुल्ले नहीं हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed