भारत में 100cc के बाद अब 110cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है। क्योकिं कम कीमत में ज्यादा पावर के साथ ज्यादा माइलेज भी मिलती है। हाल ही 110cc सेगमेंट में बजाज ऑटो ने अपनी नई प्लेटिना H-Gear को मार्किट में लांच किया है। और अब कंपनी ने इस बाइक पर एक ऐसा ऑफ़र पेश किया है जिससे जानने के बाद ज्यादातर ग्राहक इस बाइक को खरीदने में दिलचस्पी ले सकते हैं।
ये है ऑफर
2 of 4
Bajaj Platina 110 H-Gear
- फोटो : AmarUjala
ग्राहकों को लुभाने के लिए बजाज ने इस बाइक पर बेहद कम डाउनपेमेंट का ऑफर दिया है। जी हां केवल 3,068 रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप इस बाइक को घर ले जा सकते हैं। इस बाइक की कीमत 53,376 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। अब यह ऑफर ऐसे ग्राहकों को ज्यादा लुभाएगा जिनके पास डाउन पेमेंट के किये ज्यादा पैसे नहीं होते।
क्या है H-Gear टेक्नॉलजी?
3 of 4
बजाज प्लेटिना H गियर
- फोटो : indianautosblog
ये दुनियां की पहली ऐसी बाइक है जिसमें H-Gear टेक्नोलॉजी को शामिल किया है, एक्स्ट्रा हाइवे गियर और गियर शिफ्ट गाइड की मदद से राइड बेहतर और आरामदायक बनती है। दरअसल आमतौर पर 100cc और 110cc बाइक में 4 गियर होते हैं जोकि नार्मल राइड के लिए बेस्ट माने जाते हैं लेकिन जब आप 60 से ऊपर की रफ्तार पर होते हैं तब बाइक में वाइब्रेशन होने लगता है और बाइक थोड़ा हार्ड फील देती हैं ऐसे में राइड को स्मूथ करने के लिए बजाज ने नई प्लेटिना में 4 गियर की जगह 5 गियर लगाए हैं और इस पांचवें गियर को कंपनी H-गियर यानी हाईवे गियर के नाम से बुला रही है।
इंजन
4 of 4
2019 Bajaj Platina H Gear with Disc Break
- फोटो : Youtube
बाइक में 115.5cc एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 8.6PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसकी राइड क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसके सस्पेंशन और गियर बॉक्स पर काफी काम किया है। बेहतर ब्रेकिंग जे लिए बाइक में अब डिस्क ब्रेक्स का भी ऑप्शन मिल रहा है इसके अलावा बाइक एंटी-स्किड ब्रेकिंग सिस्टम के सतह भी आती है।