फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero Motocorp ने बंद की अपनी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

Wed, 17 Jul 2019 10:01 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 17 Jul 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Hero motocorp discontinues hf deluxe eco all you need to know
हीरो की hf deluxe eco बंद - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एंट्री लेवल बाइक HF Deluxe Eco बाइक को बंद कर दिया है। अगर आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट जायेंगे तो वहां भी यह बाइक अब आपको नजर नही आएगी। आइये जानते हैं आखिर क्यों हीरो ने इस बाइक को बंद कर दिया।

सबसे ज्यादा माइलेज देने बाइक

Hero motocorp discontinues hf deluxe eco all you need to know
हीरो की hf deluxe eco बंद हुई - फोटो : Social

हीरो की HF Deluxe Eco सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली थी। कंपनी ने इसे साल 2014 में लांच किया था। गौर करने वाला बात यह है कि यह बाइक सिर्फ छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाके के लोगों को ही लुभा पा रही थी। और इसकी बिक्री भी उम्मीद से कम थी। वही हीरो मोटोकॉर्प के कुछ डीलर्स ने बताया कि उनके पास अब HF Deluxe Eco नहीं आ रही है। लेकिन यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी इस बाइक को अपग्रेड करके दोबारा मार्किट में उतार सकती है। लेकिन फिलहाल इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है।  

इंजन

Hero motocorp discontinues hf deluxe eco all you need to know
हीरो की hf deluxe eco बंद हुई - फोटो : Social

हीरो की HF Deluxe Eco के इंजन की बात करें तो इसमें 100 cc का 4 स्ट्रोक इंजन लगा था जो 7.8 PS की पावर और 8 NM का टॉर्क जनरेट करता था। कंपनी ने इस इंजन को ज्यादा माइलेज के लिए ऑप्टिमाइज्ड किया गया था। एक लीटर में यह बाइक करीब 88 किलोमीटर तक चलने का दावा करती थी। बाइक का लुक्स और डिजाइन बेसिक था इसलिए यह बहुत ज्यादा लोगों को आकर्षित नहीं करता था। HF Deluxe Eco बंद होने के बाद अब HF DELUXE IBS I3S को खरीद हैं क्योकिं इन दोनों ही बाइक का लुक एक जैसा ही है और फीचर्स भी एक जैसे हैं। इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 39,900 रुपये से शुरू होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed