फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2020 के इन 3 दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटरों में दिए गए हैं कई धांसू फीचर्स, आपकी पसंद कौन?

Sun, 13 Dec 2020 01:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 13 Dec 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Chetak to Ather 450X to TVS iQube here are top three electric scooters in 2020
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

अगर साल के आखिरी महीने में आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि, आज हम लिए तीन ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं, जो इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुए। इनमें Bajaj Chetak से लेकर Ather 450X और TVS iQube तक शामिल हैं। आज हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...

Bajaj Chetak

Bajaj Chetak to Ather 450X to TVS iQube here are top three electric scooters in 2020
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj
  • Bajaj Chetak सिंगल चार्ज पर 95 किलोमीटर का रेंज देती है। इसमें City और Sport जैसे दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसमें फुली डिजीटल कंसोल दिया गया है, जिसे ग्राहक अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इस स्कूटर में की-लेस फीचर मिलता है। यानी इस स्कूटर को बिना चाभी के स्टार्ट किया जा सकता है। अगर इसकी चाभी आपके पॉकेट में है तो इसे आपको स्कूटर में लगाने की जरुरत नहीं है। आप स्कूटर के एक बटन को दबा कर इसे स्टार्ट कर सकते हैं।
  • इसकी शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये है, जो इसके प्रीमियम एडिशन पर 1.20 लाख रुपये तक जाती है।

Ather 450X

Bajaj Chetak to Ather 450X to TVS iQube here are top three electric scooters in 2020
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : social media
  • नई एथर 450X इसी साल जनवरी में लॉन्च हुई थी। इलमें 2.9kwh बैटरी पैक लगाया गया है। इसका 6kW इलेक्ट्रिक मोटर 8bhp की पावर और 26Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक Ather 450X फुल चार्जिंग पर 116Km की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में दो ड्राइव मोड दिए गए हैं- राइड मोड और ईको मोड। ईको मोड में स्कूटर 85 किलोमीटर तक चलता है। जबकि राइड मोड में यह 75 किलोमीटर तक चल सकता है। 450X में एंड्रॉयड बेस्ड यूजर इंटरफेस दिया गया है। स्कूटर में डार्क मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है जिससे राइडर मोबाइल पर आने वाले कॉल्स को रिसीव या कैंसल कर सकते हैं। 
  •  इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

TVS iQube

Bajaj Chetak to Ather 450X to TVS iQube here are top three electric scooters in 2020
TVS iQube - फोटो : TVS
  • TVS iQube में 4.4kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह स्कूटर 4.2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड्स इकॉनमी और पावर मोड मिलते हैं। इससे यूजर पावर आउटपुट को अजस्ट कर सकता है। साथ ही राइडर रेंज ऑप्टिमाइज कर सकता है। 0 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। 
  • TVS iQube की कीमत 1.37 लाख रुपये है। लेकिन इस पर मिलने वाली 22,500 रुपये की सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed