{"_id":"60783a098d069649a804c94b","slug":"bajaj-chetak-electric-scooter-becomes-costlier-bajaj-chetak-electric-bookings-stopped-due-to-high-demand-bajaj-chetak-electric-scooter-specifications-and-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर: भारी मांग के कारण 48 घंटे में बंद हुई बुकिंग, इससे पहले कीमत भी बंपर बढ़ाई","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर: भारी मांग के कारण 48 घंटे में बंद हुई बुकिंग, इससे पहले कीमत भी बंपर बढ़ाई
Thu, 15 Apr 2021 06:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric scooter Booking
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने एलान किया है कि उसने भारी मांग के कारण Chetak Electric Scooter (चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर) की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी ने मंगलवार सुबह बैटरी से चलने वाले अपने टू-व्हीलर के लिए बुकिंग को फिर से खोल था। कंपनी का कहना है कि बड़ी संख्या में कंफर्म ऑर्डर मिलने के कारण बुकिंग को एक बार फिर रोकने का फैसला किया गया है। पुणे स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा की वह 'आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेगी' और अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की अगले दौर की बुकिंग की भविष्य में जानकारी देगी।
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
बुकिंग बंद करने से पहले बढ़ाई कीमत
आपको बता दें कि बुकिंग को बंद करने की घोषणा से पहले बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को फिलहाल भारत के चुनिंदा शहरों में बेचती है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के पिछली कीमत की तुलना में करीब 27,000 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इसकी पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,620 रुपये है। गौरतलब है कि इससे पहले इस स्कूटर की कीमत में मार्च 2021 में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।

चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया था। बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहुंच को धीरे-धीरे बढ़ाया है। इस सयम चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में सिर्फ पुणे और बंगलूरू में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दिसंबर 2020 तक, इस ईवी की देश में कुल 18 डीलरशिप से बिक्री होती थी। इसमें से पांच पुणे और बाकी 13 बंगलूरू में स्थित हैं। कंपनी जल्द ही इसकी बिक्री देश में लगभग 24 अन्य शहरों में भी शुरू करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
2 वेरिएंट्स और ड्राइविंग रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट। इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है।

बैटरी पर वारंटी
स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की ही वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है।