फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bajaj bikes price list 2020 in india bajaj motorcycle price in india 2020 bajaj auto bajaj commuter bikes Bajaj CT100 BS6 Bajaj Platina 100 Bajaj Platina 110 H-Gear

Bajaj ने बढ़ाई कई मोटरसाइकिल की कीमतें, जानें सस्ती कम्यूटर बाइक्स कितनी हुईं महंगी

Thu, 11 Jun 2020 10:59 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2020 10:59 AM IST
सार

  • बजाज ऑटो ने अपने कम्यूटर बाइक्स की कीमतें बढ़ा दी हैं
  • दूसरी बार कीमतों में हुआ इजाफा 
  • पिछले महीने ही बढ़ाई थी दोपहिया वाहनों की कीमत

विज्ञापन
bajaj bikes price list 2020 in india bajaj motorcycle price in india 2020 bajaj auto bajaj commuter bikes Bajaj CT100 BS6 Bajaj Platina 100 Bajaj Platina 110 H-Gear
Bajaj CT 100 - फोटो : Bajaj Auto

विस्तार

घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा दी हैं। पुणे स्थित ऑटो निर्माता ने पिछले महीने अपने बाइक्स की कीमतों में इजाफा किया था जिसके बाद दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं। कंपनी ने अपने टूव्हीलर्स CT110, Platina 100 और Platina 110 H-Gear मॉडल्स के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इन मॉडल्स की कीमतों में 2,300 रुपये तक का इजाफा हुआ है। Bajaj के अलावा अन्य दोपहिया वाहन निर्माताओं ने भी कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। 
विज्ञापन

बजाज ऑटो ने अपने एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक Bajaj CT100 BS6 (बजाज सीटी 100 बीएस6) की कीमत 1,497 रुपये बढ़ाई है। यब बाइक दो वेरिएंट- किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध हैं। अब इनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें अब क्रमश: 42,790 रुपये से 50,470 रुपये हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद, बजाज सीटी 100 बीएस6 भारत में बिक्री होने वाली सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में से एक बनी हुई है। यह काफी हद तक उन ग्राहकों के लिए है जो रोजाना के उपयोग के लिए एक सस्ती, कम रखरखाव और ज्यादा माइलेज वाली मोटरसाइकिल चाहते हैं। इस बाइक की मांग ज्यादातर ग्रामीण बाजारों में है जहां दोपहिया वाहनों का टिकाऊ और विश्वसनीय होना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 
विज्ञापन

Bajaj CT100 KS Alloy (बजाज सीटी केएस अलॉय) की कीमत में 1,498 रुपये का इजाफा किया गया है। जिसके बाद इसकी नई कीमत 48,410 रुपये है। Bajaj Platina 100 KS Alloy (बजाज प्लैटिना 100 केएस अलॉय) की कीमत 1,498 रुपये बढ़ाई गई है। जिसके बाद अब बाइक की कीमत 49,261 रुपये हो गई है। Bajaj Platina 110 H-Gear (बजाज प्लैटिना 110 एच-गियर) की नई कीमत 62,899 रुपये है। इसकी कीमत में 2,349 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

बजाज ने इन बाइक्स में एक नई 'ई-कार्ब' तकनीक दी है। ईंधन इंजेक्शन प्रणाली की जगह ज्यादातर निर्माताओं ने इस ऑप्शन को चुना है। इस टेक्नोलॉजी के सस्ती होने की उम्मीद थी लेकिन इससे उत्पादन की लागत बढ़ी है। नई अपडेटेड CT100 BS6 बाइक अपने पुराने BS4 मॉडल की तुलना में करीब 9,400 रुपये महंगी हो गई। Bajaj की बिक्री में इन कम्यूटर बाइक्स की बड़ी हिस्सेदारी है। लॉकडाउन से वाहन बिक्री को हुआ नुकसान की भरपाई के लिए कई अन्य ऑटो निर्माता अपने मार्जिन को बढ़ाकर पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं। शायद बजाज ऑटो भी उसी राह पर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed