{"_id":"60f2c5108ebc3eec6e2944c0","slug":"bajaj-auto-has-opened-bookings-for-chetak-electric-scooter-in-nagpur-bajaj-chetak-electric-scooter-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak Electric: बजाज ऑटो ने अब इस शहर में शुरू की अपने ई-स्कूटर चेतक की बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Chetak Electric: बजाज ऑटो ने अब इस शहर में शुरू की अपने ई-स्कूटर चेतक की बुकिंग
Sat, 17 Jul 2021 05:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Bajaj Chetak Scooter Sale: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने एलान किया है कि उसने 16 जुलाई से नागपुर में अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.चेतक.कॉम पर 2,000 रुपये की टोकन राशि में इस वाहन की बुकिंग कर सकते हैं। पुणे और बंगलूरु के बाद नागपुर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला तीसरा भारतीय शहर बन गया है। इससे पहले पुणे और बंगलूरू में चेतक स्कूटर के बुकिंग स्लॉट 48 घंटे से भी कम समय में भर गए। नागपुर में भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा रही है।
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Chetak
2 वेरिएंट्स में उपलब्ध
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार लुक वाली एक स्टाइलिश स्कूटर है। चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट। भारतीय बाजार में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला मुख्य रूप से TVS iQube और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से है।

बैटरी और स्पीड
इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है।

स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की ही वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है।
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Chetak
बुकिंग बंद करने से पहले बढ़ाई कीमत
बजाज ऑटो ने उच्च मांग के कारण 13 अप्रैल को बुकिंग शुरू होने के 48 घंटों के भीतर चेतक के लिए बुकिंग रोक दी थी। बता दें कि बुकिंग को बंद करने की घोषणा से पहले बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी भी की थी। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के पिछली कीमत की तुलना में करीब 27,000 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इसकी पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,998 रुपये है। गौरतलब है कि इससे पहले इस स्कूटर की कीमत में मार्च 2021 में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के Urbane ट्रिम की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,998 रुपये है। जबकि टॉप-एंड Premium की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है।