वाहन उद्योग के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने गुरुवार को जून महीने के लिए वाहनों की खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए। फाडा के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल और मई में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पैदा हुए मुश्किल हालात के बाद, भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मजबूती से रिकवरी मोड में वापस आ गया है।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2021 के महीने में 184,134 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री के साथ वाहन क्षेत्र 43.45 फीसदी बढ़ गया। इस साल जून में वाहनों का कुल पंजीकरण 12,17,151 यूनिट्स रहा, जिसमें 22.62 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महामारी के कारण पिछले साल से कम बेस रिकवरी के दम पर मजबूत प्रदर्शन देखा गया है। जून 2019 की तुलना में, कुल वाहनों की बिक्री में अभी भी 28.32 फीसदी की गिरावट है।
2 of 5
Car Showroom
- फोटो : For Refernce Only
जून 2021 की बिक्री का जिक्र करते हुए फाडा के अध्यक्ष, विंकेश गुलाटी ने कहा, "जून के महीने में दक्षिण के राज्यों को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में बाजार फिर से खुल गए। इस वजह से, उद्योग में एक उच्च मांग देखी गई जो कि लॉकडाउन के कारण अटकी हुई थी। यात्री वाहनों की अच्छी मांग देखी गई क्योंकि ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंसिंग और अपने परिवारों की सुरक्षा के लिए वाहन खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। दोपहिया श्रेणी, हालांकि ग्रीन श्रेणी में थी, ग्रामीण बाजारों में कम रिकवरी देखी गई, यहां कोविड के बाद के तनाव से वापस आने में समय लग रहा है। वाणिज्यिक वाहन खंड में पिछले साल की तुलना में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि बहुत कम आधार पर क्योंकि बीएस-6 संक्रमण के कारण उत्पाद की कमी थी।"
3 of 5
Tractor
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा, "कुल मिलाकर, उद्योग अभी भी संकट से बाहर नहीं आई है। जून 2019 की तुलना में, हम अभी भी 28 फीसदी रेड जोन में हैं, जिसमें तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। क्योंकि वे क्रमशः माइनस 70 फीसदी और माइनस 45 फीसदी नीचे हैं। जून 2019 की तुलना में सिर्फ ट्रैक्टरों की बढ़ोतरी जारी रही जिसकी बिक्री 27 फीसदी ज्यादा रही।"
4 of 5
Auto Industry
- फोटो : PTI
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के अनुसार, जिसने 1,498 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,295 से वाहन पंजीकरण डेटा इकट्ठा किया। हालांकि साल-दर-साल आधार पर, सभी ऑटो श्रेणियां जून 2021 में जून 2020 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्रीन जोन की खुदरा बिक्री थीं। पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 4,10,757 यूनिट्स की तुलना में बढ़कर 9,30,324 यूनिट्स हो गई। हालांकि जून 2019 की तुलना में बिक्री 30.47 फीसदी कम थी।
5 of 5
Auto Industry
- फोटो : PTI
इसी तरह, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री मई की 17,534 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में जून में 236.19 फीसदी बढ़कर 35,700 यूनिट्स हो गई। जो पिछले साल के इसी महीने में 10,619 यूनिट्स थी। जून 2019 की तुलना में यह अभी भी 45.11 प्रतिशत कम था। जून में तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 14,732 यूनिट्स हो गई जो मई में 5,215 यूनिट्स रही। इस साल जून में 52,261 इकाइयों की बिक्री के साथ ट्रैक्टर की बिक्री 14.27 प्रतिशत बढ़ी।