{"_id":"5e43e1ce8ebc3ee5cf02fc7f","slug":"auto-expo-2020-upcoming-commercial-vehicles-in-india-2020-isuzu-tata-motors-mahindra-blazo-force","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo: शानदार सुरक्षा फीचर्स वाली कमर्शियल गाड़ियां, तेल नहीं होगा चोरी, तो 4G इंटरनेट भी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Expo: शानदार सुरक्षा फीचर्स वाली कमर्शियल गाड़ियां, तेल नहीं होगा चोरी, तो 4G इंटरनेट भी
Wed, 12 Feb 2020 05:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
JBM Truck
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने व्यावसायिक वाहनों को कई सुविधाओं और तकनीक के साथ पेश किया है। इनमें बस, ट्रेवलर, थ्री व्हीलर, ट्राले, कैंटर, लोडर और मालवाहक वाहनों को इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल इंजन के साथ पेश किया। कंपनियों ने इन वाहनों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ कीमत कम कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है।
SML ISUZU Hiroi
- फोटो : अमर उजाला
एसएमएल ईसूजू हिरोई
कंपनी ने 62 सीट वाली स्कूल बस में सुरक्षा के लिहाज से एबीएस ब्रेक, पैनिक बटन, रेडियल टायर और हर सीट पर बेल्ट की सुविधा दी है। कंपनी ने इसे बीएस-6 इंजन के साथ पेश किया है। ‘बस बॉडी कोड’ नियम के तहत स्कूल बस में होने वाली सभी सहूलियतें और सुरक्षा का खासा ध्यान रखा है। इसमें फायर डिटेक्शन सिस्टम लगा है। इससे आग लगने पर हूटर बजना शुरू हो जाता है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 26 से 28 लाख रुपये के बीच रखी है।
Force Luxury Electric Traveller
- फोटो : अमर उजाला
160 किमी चलेगी लग्जरी ई-ट्रेवलर
ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स की ओर से 8 से 32 सीट वाली इलेक्ट्रिक और बीएस-6 इंजन वाली लग्जरी ट्रेवलर पेश की है। कंपनी का दावा है कि इसमें मोनो कॉक प्रणाली का प्रयोग किया गया है। इस प्रणाली में चेंचिस और बॉडी ज्वाइंट होने से यात्रियों को आरामदायक सफर का अवसर मिलता है। इलेक्ट्रिक ट्रेवलर 4 घंटे में एक बार चार्ज होने पर 160 किमी तक चल सकती है। यह नवंबर तक लांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Force Trax Cruiser
- फोटो : अमर उजाला
फोर्स ने 2600 सीसी की ट्रैक्स क्रूजर को इंडिपेंडेंट संस्पेंशन के साथ पेश किया है। एबीएस, डबल एसी और 13 सीटर वाली इस ट्रेवलर की बिक्री अप्रैल में शुरू होगी।
विज्ञापन
Mahindra Blazo X
- फोटो : अमर उजाला