{"_id":"5e43b5d28ebc3ee5b6562c64","slug":"auto-expo-2020-models-perform-at-automobile-companies-pavilions-new-car-models-showcase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo में कंपनियों के पवेलियन पर मॉडल्स ने बिखेरा रंग, म्यूजिक और डांस शो ने जुटाई भीड़","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Expo में कंपनियों के पवेलियन पर मॉडल्स ने बिखेरा रंग, म्यूजिक और डांस शो ने जुटाई भीड़
Wed, 12 Feb 2020 01:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में सिर्फ गाड़ियों के नए मॉडल्स के ही दीदार नहीं हो रहे, बल्कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के पवेलियनों पर फैशन शो, वायलिन, म्यूजिक और डांस शो आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कंपनियों ने अपनी नई गाड़ियों को पेश कर दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया।
Auto Expo Models at GWM Pavilion
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो-2020 में कई जगह कार्यक्रम हुए। Great Wall Motors (ग्रेट वाल मोटर्स) के पवेलियन में फैशन शो का आयोजन किया गया। रैंप पर उतरीं मॉडल्स ने कारों के बीच फैशन के नए ट्रेंड्स का भी प्रदर्शन किया। फैशन शो को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही।
Auto Expo 2020
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, किआ मोटर्स के पवेलियन पर वायलिन शो का आयोजन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने करीब 40 मिनट तक वायलिन बजाकर लोगों को आनंदित किया। शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग पवेलियन से चिपके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2020
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हुंडई और रेनो के पवेलियन पर डांस और म्यूजिक शो आयोजित हुआ। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान कलाकारों ने गीत, संगीत सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Auto Expo 2020
- फोटो : अमर उजाला
ई-वाहनों को देख रोमांचित हुए स्कूली बच्चे
ऑटो एक्सपो में मंगलवार को कई सरकारी स्कूलों के बच्चे भी पहुंचे। जेवर, दनकौर, दादरी और नोएडा आदि के करीब 400 बच्चों ने ऑटो एक्सपो पहुंचकर वाहनों का दीदार किया। एक्सपो में कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहनों को देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे। प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल तुगलपुर, खानपुर, घंघोला, बुलंदखेड़ा नटों की मढ़ैया के बच्चों ने एक्सपो का आनंद उठाया। उनके साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। एचसीएल फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बसों द्वारा लाने और ले जाने की व्यवस्था की गई थी। वहीं, बच्चों के रिफ्रेशमेंट के लिए एक्सपो मार्ट की ओर से इंतजाम किया गया।