{"_id":"5e3bf91b8ebc3ee59a6af876","slug":"auto-expo-2020-delhi-india-updates-how-to-reach-auto-expo-2020-location-auto-expo-tickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2020: आज से आप भी देखिए मोटर शो, कैसे पहुंचें, किस हॉल में कौन सी कार, जानें सबकुछ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Expo 2020: आज से आप भी देखिए मोटर शो, कैसे पहुंचें, किस हॉल में कौन सी कार, जानें सबकुछ
Fri, 07 Feb 2020 06:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Kia Seltos
- फोटो : PTI
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहा Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) 5 और 6 फरवरी, इन दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद शुक्रवार से आम लोगों के लिए खुल गया है। आज से आम लोग सभी कंपनियों की पेवेलियन में नए मॉडल्स की गाड़ियों का दीदार कर सकते हैं। MG Motor, Kia, Renault, Tata Motors,Maruti Suzuki,Mahindra जैसी तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी कई नई गाड़ियों के मॉडल्स से पर्दा उठाया है। आयोजकों को उम्मीद है कि ऑटो एक्सपो देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। आयोजकों ने दर्शकों के स्वागत के लिए तमाम इंतजाम किए हैं। आइए, आपको ऑटो एक्सपो तक लेकर चलते हैं।
Auto Expo 2020 Tata Sierra Electric SUV Concept
- फोटो : Social Media
मेट्रो से आएंगे तो ये करें
अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो नॉलेज पार्क टू मेट्रो स्टेशन पर उतरें। यहीं से ऑटो एक्सपो में अंदर आने के लिए बने गेट नंबर 1 से प्रवेश करें। यह दूरी करीब 200 मीटर है। आप इस दूरी के लिए पैदल या फिर 10 रुपये में ऑटो से सफर कर सकते हैं।
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Espresso
- फोटो : PTI
अपनी गाड़ी है तो ऐसे आएं
अगर आप अपने वाहन से आ रहे हैं तो एक्सपो मार्ट के पीछे बने ग्राउंड में बनी पार्किंग में कार खड़ी कर गेट नंबर 2, 3 और 5 से भी अंदर आ सकते हैं। इन गेटों से हॉल तक पहुंचाने के लिए ई-कार्ट भी लगे हुए हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : PTI
थकान होने पर ये है इंतजाम
इसके बाद आप हॉल में प्रवेश करेंगे। सभी हॉल में अलग-अलग ऑटो मोबाइल कंपनियों की वर्तमान और भविष्य की कारें खड़ी हैं। घूमते-घूमते जब आप थक जाएं तो फूड कोर्ट का भी मजा ले सकते हैं। थकान दूर करने के लिए मशीन से फुट मसाज का भी इंतजाम है।
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : Kia