फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ather EV: इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी एथर एनर्जी की उड़ान, अक्तूबर में बिक्री में 12 गुना की बढ़ोतरी, जानें खासियतें

Mon, 08 Nov 2021 07:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 07:38 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy (एथर एनर्जी) ने एलान किया है कि उसने त्योहारी सीजन की मांग के बीच अक्तूबर में बिक्री में 12 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है।

विज्ञापन
Ather Energy announces 12-fold increase in sales in October due to festive season demand
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
हीरो मोटोकॉर्प द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy (एथर एनर्जी) ने एलान किया है कि उसने त्योहारी सीजन की मांग के बीच अक्तूबर में बिक्री में 12 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X और Ather 450 Plus बेचने वाली एथर ने पिछले महीने करीब 3,500 यूनिट्स की बिक्री की है। 


एथर एनर्जी के सीईओ और सह-संस्थापक तरुण मेहता ने कहा कि त्योहारी सीजन ने कंपनी को बेहद जरूरी प्रोत्साहन दिया है, क्योंकि ब्रांड ने पिछले साल की तुलना में पिछले महीने बिक्री में 12 गुना का इजाफा किया है। 
Ather Energy announces 12-fold increase in sales in October due to festive season demand
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा, "हमने पिछले कुछ महीनों में अभूतपूर्व रफ्तार से मांग में बढ़ोतरी देखी है और हम इस ऊपर की ओर बढ़ते हुए ट्रेंड के और आगे बढ़ने को लेकर बेहद-आशावादी हैं। जैसा कि हमने देश भर में विस्तार करना जारी रखा है, उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स के मालिक होने के फायदों का एहसास हो रहा है और अब वे आत्मविश्वास से ईवी को अपना रहे हैं। हम इस प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं।" 
Ather Energy announces 12-fold increase in sales in October due to festive season demand
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
कंपनी इस समय देश के प्रमुख शहरों में पहुंचने की कोशिश में विस्तार की प्रक्रिया में है। यह वर्तमान में लगभग 22 एक्सपीरियंस सेंटर के साथ 19 शहरों में मौजूद है। Ather मार्च 2022 तक 42 शहरों में विस्तार करने और 50 और एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ather Energy announces 12-fold increase in sales in October due to festive season demand
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : Ather
वाहन निर्माता एक सार्वजनिक फास्ट-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क भी स्थापित कर रहा है। भारत में 22 से अधिक शहरों और 220 से ज्यादा जगहों पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एथर ग्रिड बना रही है। कंपनी की इसमें साल 2022 के आखिर तक 500 और जगहों को शामिल करने की योजना है। 
विज्ञापन
Ather Energy announces 12-fold increase in sales in October due to festive season demand
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : Ather
एथर एनर्जी ने यह भी बताया कि रैपिड चार्जिंग नेटवर्क ऑल-इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स के लिए उपलब्ध है, और यह दिसंबर 2021 के आखिर तक मुफ्त रहेगा। ब्रांड ने हाल ही में दिवाली बोनान्जा प्लान का भी एलान किया। इस प्लान के तहत कंपनी अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 6 महीने के लिए मुफ्त कनेक्टिविटी फीचर्स दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed