फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लांच हुई यह सुपर स्पोर्ट्स कार, पलक झपकते ही हो जाती है गायब

Wed, 26 Sep 2018 04:53 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 26 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
aston martin launch new edition of vanatge sports car
vantage car

कार र्निमाता कंपनी एस्टन मार्टन ने अपनी वांटेज कार को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इस कार के डिजाइन को DB11 सुपर कार से लिया है। एस्टन मार्टन  की पहली वांटेज कार से इस नई कार में 70 प्रतिशत आपको सब कुछ नया देखने को मिलेगा।



2019 की एस्टन मार्टिन वांटेज में AMG में दिया हुआ 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है जो कि 503 बीएचपी की पॉवर और 685एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
 

aston martin launch new edition of vanatge sports car
vantage car

वांटेज कार एक परफॉरमेंस कार है और इसे 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में मात्र 3.5 सेकंड का समय लगता है। इस कार को 315 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से बड़ी आसानी से दौड़ाया जा सकता है। भारत में एस्टन मार्टिन ने इस कार की सेल के लिए मात्र 20 यूनिट ही मार्केट में उतारी हैं। जिनकी डिलीवरी इस साल के अंत तक कर दी जाएगी। कंपनी ने इस कार की कीमत 2.95 करोड़ रुपए रखी है।

aston martin launch new edition of vanatge sports car
aston martin vantage 2018


कंपनी ने वांटेज कार के फ्रंट और रियर सबफ्रेम को पुरानी कार से एकदम अलग बनाया है। जिसमें आपको नए फ्रंट स्प्लिटर और रियर डिफ्यूजर मिलेंगे। साथ ही रूमियर केबिन, नया कंसोल  आदि की सुविधा भी इसमें दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
aston martin launch new edition of vanatge sports car
Lamborghini Urus SUV

बता दें,इटली की कंपनी लेंबोर्गिनी ने भारतीय लक्जरी कार बाजार में लगभग चार करोड़ रुपये वाली अपनी पहली सुपर एसयूवी उरूज की डिलीवरी हाल ही में शुरू कर दी है। कंपनी भारतीय बाजार को कितना महत्वपूर्ण मानती है, इसका अंदाजा इसी बात से मिलता है कि इसने यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और जापान जैसे देशों में उरूज की लांचिंग भारत के बाद की है।

लेंबोर्गिनी के भारतीय कारोबार के प्रमुख शरद अग्रवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि वह अगले दो-तीन साल के दौरान भारत के सुपर स्पोर्ट्स कारों के बाजार में अपनी बिक्री को तीन गुना तक बढ़ाएंगे। देश में हर साल करीब 70 सुपर स्पोर्ट्स कारें बिक रही हैं। इनमें 40 फीसदी हिस्सेदारी लेंबोर्गिनी की है।

 

विज्ञापन
aston martin launch new edition of vanatge sports car
urus car

अग्रवाल ने कहा कि लेंबोर्गिनी की विशेषता है कि इसकी एक कार दूसरी कार से हू-ब-हू नहीं मिलती। हर ग्राहक की पसंद के हिसाब से कार तैयार की जाती है। जरूरत पड़ी तो, ग्राहक को इटली स्थित फैक्ट्री भी ले जाया जाता है।

भारतीय परिवार केलिए एकदम फिट
शरद अग्रवाल का कहना है कि आमतौर पर भारतीय परिवार एक साथ सफर करना चाहता है। लेंबोर्गिनी की स्पोर्ट्स कारों में ज्यादा सीटें नहीं होती थी, इसलिए उरूज को सुपर एसयूवी केरूप में विकसित किया गया है, ताकि पांच व्यक्ति एक साथ बैठ सकें। इसमें 650 हॉर्सपावर का टर्बो इंजन इस्तेमाल किया गया है, जिससे कार 3.6 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed