{"_id":"600286ce1538ea716a641df0","slug":"aston-martin-dbx-launched-in-india-aston-martin-dbx-price-in-india-know-the-features-and-specifications-aston-martin-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aston Martin DBX एसयूवी भारत में लॉन्च, 4.5 सेकंड पकड़ती है 100 Km की स्पीड, कीमत उड़ा देगी होश","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Aston Martin DBX एसयूवी भारत में लॉन्च, 4.5 सेकंड पकड़ती है 100 Km की स्पीड, कीमत उड़ा देगी होश
Sat, 16 Jan 2021 11:55 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Aston Martin DBX
- फोटो : Aston Martin
ब्रिटेन की मशहूर लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एसयूवी DBX (डीबीएक्स) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने तय किया है कि साल 2021 में वह Aston Martin DBX एसयूवी की सिर्फ 11 यूनिट्स भारत में बेचेगी। DBX का मुकाबला सुपर एसयूवी कारें Lamborghini Urus (लेम्बोर्गिनी उरूस) और Audi RS Q8 (ऑडी आरएस क्यू8) से होगा।
Aston Martin DBX
- फोटो : Aston Martin
इंजन और स्पीड
एस्टन मार्टिन डीबीएक्स में 4-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है। यह इंजन मर्सिडीज-एएमजी से लिया गया है, जो 550 PS का पावर और 700 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसका इंजन इतना पावरफुल है कि यह एसयूवी सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकती है। इस एसयूवी की टॉप स्पीड 291 किलोमीटर प्रति घंटा है।
सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी
V8 इंजन के साथ 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन की खास बात यह है कि इसमें सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। इस तकनीक की मदद से जब काम की स्पीड कम होती है तो यह सिलेंडर के एक बैंक को बंद कर देता है।

डिजाइन और एक्सटीरियर
DBX में एक चौड़ा ग्रिल लगाया गया है जो कार के फ्रंट हिस्से में फैला हुआ है। इस कार में बिना फ्रेम वाले दरवाजे दिए गए है जिससे वे कार में कुछ इस तरह सेट हो जाते हैं कि कार का लुक काफी आकर्षक हो जाता है। एसयूवी का वजन 5,000 पाउंड से थोड़ा ज्यादा है, जो कि Bentley Continental GT (बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी) कार से कम है। कार के रियर में ट्विन-एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है जो बंपर के साथ फिट है। वहीं इस कार के रूफ पर लगे स्पॉइलर, एलईडी टेल-लाइट्स और सिग्नेचर डकटेल-स्टाइल बूट लिड स्पॉइलर कार के लुक को और शानदार बनाते हैं।

फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, इसकी सीटें फुल-ग्रेन लेदर की हैं। केबिन के सेंटर कंसोल में 10.25 इंच का टचस्क्रीन है जबकि ड्राइवर के सामने 12.3 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है, जो सुपर शार्प ग्राफिक्स के साथ काफी स्पोर्टी लेआउट के साथ आता है। कार में एपल कारप्ले स्टैंडर्ड मिलता है। इसमें ड्राइविंग मोड्स से लेकर नेविगेशन तक की हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। साथ ही कार में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम भी स्टैंडर्ड दिए जाते हैं। इस लाइट सिस्टम के जरिए दो जोन में 64 अलग-अलग रंग की रौशनी की जा सकती है। कार में बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए 14-स्पीकर्स (13 स्पीकर और 1 सबवूफर) लगाया गया है। DBX में 632-लीटर का बूट स्पेस है। इसके साथ ही कार में और ज्यादा जगह के लिए पीछे की सीट को 40:20:40 के अनुपात में बांटा जा सकता है।

कीमत
Aston Martin DBX एसयूवी को भारत में 3.82 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी इस कार को पहले से बेच रही है। कार में कई फीचर्स स्डैंडर्ड मिलते हैं। लेकिन खरीदार अपनी पसंद और सुविधा के मुताबिक इस कार को कस्टमाइज भी करा सकते हैं।