फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में मोटरसाइकिल से कार तक की घटी बिक्री, लेकिन ट्रैक्टर की बंपर खरीदारी ने तोड़े रिकॉर्ड

Mon, 10 Aug 2020 06:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 10 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
According to the FADA report, the sales of two-wheeler, three-wheeler, passenger and commercial vehicles decreased in the country, but the bumper sales of tractors broke the record.
फाइल फोटो - फोटो : PTI
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने जुलाई महीने में हुए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2020 में 11,42,633 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 17,92,879 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 36.27 फीसदी की भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट को देखने पर साफ पता चल रहा है कि कैसे कोरोना ने ऑटो इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया है, जहां जुलाई महीने में लगभग सभी सेगमेंट में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन एक मात्र ऐसा सेगमेंट है, जहां कोरोना महामारी का कोई भी असर देखने को नहीं मिला। बल्कि, ट्रेंड से अलग ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री कंपनियों को फायदे में पहुंचा रही हैं।
According to the FADA report, the sales of two-wheeler, three-wheeler, passenger and commercial vehicles decreased in the country, but the bumper sales of tractors broke the record.
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI

दो-पहिया वाहनों का घटा रजिस्ट्रेशन

जुलाई 2020 में 8,74,638 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 13,98,702 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। पिछले साल के मुकाबले इस जुलाई वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 37.47 फीसदी की गिरावट आई है।

According to the FADA report, the sales of two-wheeler, three-wheeler, passenger and commercial vehicles decreased in the country, but the bumper sales of tractors broke the record.
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors

पैसेंजर वाहनों का 25.19 फीसदी घटा रजिस्ट्रेशन

जुलाई 2020 में 1,57,373 पैसेंजर वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 2,10,377 पैसेंजर व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। पिछले साल की तुलना में इस जुलाई पैसेंजर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 25.19 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to the FADA report, the sales of two-wheeler, three-wheeler, passenger and commercial vehicles decreased in the country, but the bumper sales of tractors broke the record.
Ashok Leyland BS6 Bus and Truck Range - फोटो : सांकेतिक

कॉमर्शियल वाहनों का 72.18 फीसदी घटा रजिस्ट्रेशन

कोरोना का सबसे बुरा असर कॉमर्शियल वाहनों पर पड़ा है। जुलाई 2020 में केवल 19,293 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 69,338 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 72.18 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
According to the FADA report, the sales of two-wheeler, three-wheeler, passenger and commercial vehicles decreased in the country, but the bumper sales of tractors broke the record.
सांकेतिक - फोटो : Mahindra

ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन 37.24 फीसदी बढ़ा

ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल जहां सभी सेगमेंट में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं ट्रैक्टरों की भारी मांग ने कंपनियों को साल के अंत तक 5 फीसदी के फायदे की उम्मीद जगा दी है। जुलाई 2020 में 76,197 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 55,522 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन में 37.24 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed