आमतौर पर आप केवल कार की चाबी का इस्तेमाल केवल कार को स्टार्ट या इग्निशन ऑफ करने के लिए करते हैं। वहीं अब पुश बटन स्टार्ट वाली कारें भी आ गई हैं, लेकिन चाबी की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन कई कारें ऐसी भी हैं, जिनकी चाबी देखकर आप गच्चा खा जाएंगे। इन कारों की चाबी देख कर लगता है कि ये किसी कार की नहीं बल्कि किसी हवाई जहाज की चाबियां हैं। यहां तक कि इन चाबियों को आप स्मार्टबैंड की तरह पहन भी सकते हैं।
BMW 7-Series LCD Key
बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार की चाबी में 2.2 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इस फुल कलर टच स्क्रीन चाबी में स्क्रीन पर भी यह भी पता चल जाता है कि कार लॉक है अन-लॉक। साथ ही इसमें फ्यूल इंडीकेटर देखने का फीचर तो है ही साथ ही इससे कार के अंदर का टेंपरेचर भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा लाइट्स कंट्रोल करने के साथ दूर से ही कार को पार्क भी कर सकते हैं।
Aston Martin
एस्टन मार्टिन कार की चाबी देखने में बड़ी भारी सी लगती है। लेकिन इसका ऊपरी हिस्सा क्रिस्टल का बना हुआ है, जिससे चाबी पर कभी भी स्क्रैच नहीं लगते। क्रिस्टल को ऊपर से देखने पर इसमें लगा लोगो नजर आता है। इस चाबी को डैशबोर्ड के बीच लगाया जाता है। इसकी खूबसूरती के चलते ही इसे इमोशनल कंट्रोल यूनिट भी कहा जाता है।
Tesla's Model S
इस चाबी को देखने पर यह आयरन मैन के फेस जैसी लगती है। इसकी चाबी के जरिए कार को लॉक-अनलॉक करने के अलावा यह भी बताया जा सकता है कि कार को कितना आगे या पीछे करना है। बिना कार में एंट्री किए केवल सेमी रिमोट के जरिए ऐसा करना संभव है।
Pagani Aluminum Key
लाखों डॉलर खर्च करने के बाद ही आप पगानी के मालिक बन सकते हैं। कंपनी इस इटैलियन कार के हर साल अमेरिकी मार्केट में केवल 10 ही मॉडल निकालती है। पगानी की चाबी को देख कर कोई नहीं कह सकता कि यह कार की चाबी है। कार के मिनी मॉडल की तरह दिखने वाली इस चाबी में एक फ्लैश—ड्राइव भी दी गई है। इसके अलावा इससे म्यूजिक भी प्ले किया जा सकता है।