देश भर में एक सितंबर से नया मोटर वाहन कानून (Motor Vehicle Act 2019) लागू हो चुका है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के भारी चालान काटे जा रहे है। अब चूंकि चालान इतना ज्यादा है कि लोग सही तरीके से ट्रैफिक नियमों का पालन करते नजर आ रहे हैं जबकि अभी भी काफी लोग ऐसे भी हैं जो नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार, दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का पता लगाने के लिए रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ा रही है।
12 जगहों पर 25 नए कैमरे
2 of 4
25 New Cameras Installed Across Delhi
- फोटो : Social
बीते रविवार को दिल्ली में 12 अलग-अलग जगहों पर 25 नए कैमरे लगाए गए हैं। नेशनल हाइवे 24 पर दो कैमरे लगे हैं, जबकि धौला कुआं से नारायणा रूट पर दो कैमरे लगे हैं। इसके अलावा दो कैमरे ISBT से ITO रूट पर फिट किये गये हैं। इसके अलावा तीन कैमरे अरुणा आसफ अली रोड से JNU और फिर मसूदपुर में लगाए गए हैं। जबकि अगस्त क्रांति मार्ग पर दो कैमरे और दो कैमरे नेल्सन मंडेला मार्ग पर लगे हैं। दिल्ली की खास जगहों के अलावा दूर-दराज के इलाकों में भी कैमरे लगाए गए हैं । GT करनाल रोड पर चार कैमरे लगाए गए हैं जबकि भाल्सवा से वजीराबाद की ओर जाने वाली सड़क पर दो कैमरे लगे हैं। ये कैमरे उन लोगों को अपना शिकार बनायेंगे जो ओवर स्पीड से गाड़ी चलते हैं।
DND फ्लाइवे पर भी लगे हैं कैमरे
3 of 4
DND Flyway CCTV
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले DND फ्लाइवे पर रोजाना सेंकड़ों गाडियां चलती हैं। यहां अक्सर लोग ओवर स्पीड में ड्राइव करते हुए नजर आ जाते हैं। दिल्ली में लगाए गये इन कैमरों को मारुति उद्योग लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी प्रोजेक्ट (CSR) के तहत लगाया है।
इतना देना होता है चालान
4 of 4
चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पहले अगर कोई ओवरस्पीड करते हुए पकड़ा जाता था तो उसका 400 रुपये का चालान कटता था। लेकिन नए मोटर वाहन कानूनके आने के बाद अब LMV के लिए 1,000 रुपए और मीडियम पैसेंजर व्हीकल के लिए 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वही अब रेडलाइट जम्प करने पर सीधा 5000 रुपए तक का जुर्माना लगेगा।