फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 Suzuki Hayabusa: इस दमदार सुपरबाइक की लॉन्चिंग के दो दिन बाद ही बुकिंग बंद, जानें वजह

Wed, 28 Apr 2021 07:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
2021 Suzuki Hayabusa bookings closed 2021 Suzuki Hayabusa Sold Out In India suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
2021 Suzuki Hayabusa : Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सुपरस्पोर्ट टूअर बाइक Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) को लॉन्च करने के दो दिनों बाद ही इसकी बुकिंग बंद कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में इस सुपरस्पोर्ट टूअर बाइक का पहला बैच बिक चुका है। पहले लॉट में 101 बाइक शामिल थीं जिन्हें कंपनी जल्द ही अपने ग्राहकों को डिलीवर कर देगी। 
2021 Suzuki Hayabusa bookings closed 2021 Suzuki Hayabusa Sold Out In India suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
खास बात यह है कि नई 2021 हायाबुसा के इन पहले 101 ग्राहकों को रियर सीट काउल कंप्लीमेंट्री तौर पर मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि अब इस रियर सीट काउल के लिए नए ग्राहकों को इसकी कीमत अदा करनी होगी। कंपनी ने नए 2021 सुजुकी हायाबुसा की नई बुकिंग लेना करना बंद कर दिया है। बता दें कि एक लाख रुपये में नई 2021 हायाबुसा की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही थी। कंपनी ने बताया कि इस बाइक का दूसरा बैच इस साल की दूसरी छमाही में आएगा। 
 
2021 Suzuki Hayabusa bookings closed 2021 Suzuki Hayabusa Sold Out In India suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
फिल्मों में भी नजर आई बाइक
सुजुकी हायाबुसा के पहले जेनरेशन मॉडल को वर्ष 1998 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस मॉडल को 2007 तक बेचा। जिसके बाद वर्ष 2008 में कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को पेश किया जिसकी बिक्री अभी तक हो रही थी। अब कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक की तीसरी पीढ़ी लॉन्च की है। बाइक प्रेमियों को इसके नेक्स्ट जेनरेशन का काफी लंबे समय से इंतजार था और कंपनी को अपने नए मॉडल से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 Suzuki Hayabusa bookings closed 2021 Suzuki Hayabusa Sold Out In India suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
सुजुकी ने अपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सुपरबाइक को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। नई हायाबुसा में कंपनी के नए लोगो डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बाइक में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही इस स्पोर्ट बाइक में एयरोडायनमिक फेस और क्रोम प्लेटेड लॉन्ग एग्जॉस्ट दिए गए हैं जो बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। इसके अलावा बाइक में 7-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे जो नए डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। 2021 सुजुकी हायाबुसा को तीन डुअल-टोन रंगों के विकल्पों में पेश की गई है। इनमें कैंडी बर्न गोल्ड के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक मैट स्वॉर्ड सिल्वर के साथ कैंडी डारिंग रेड और पर्ल ब्रिलिएंट व्हाइट के साथ मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू सिल्वर हैं। 
विज्ञापन
2021 Suzuki Hayabusa bookings closed 2021 Suzuki Hayabusa Sold Out In India suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
दमदार इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed