{"_id":"5fd0b2dd54440f794c71b021","slug":"2021-ktm-125-duke-to-bajaj-pulsar-125-split-seat-to-royal-enfield-meteor-350-to-ktm-250-adventure-to-yamaha-fzs-fi-vintage-edition-here-are-seven-latest-bikes-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश में बिकने वाली इन 7 लेटेस्ट बाइक्स में कौन है आपके लिए सबसे बेस्ट? तस्वीरों में पढ़ें खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश में बिकने वाली इन 7 लेटेस्ट बाइक्स में कौन है आपके लिए सबसे बेस्ट? तस्वीरों में पढ़ें खासियतें
Wed, 09 Dec 2020 04:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
अगर आप साल के आखिरी महीने में एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए सात ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इनमें पावरफुल इंजन के साथ स्टाइलिश लुक दिया गया है। हम आपको इन मोटरसाइकिलों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर...
2021 KTM 125 Duke
2021 KTM 125 Duke
- फोटो : KTM
- इंजन- KTM 125 Duke में 124.7 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- KTM 125 Duke का इंजन 9,250 आरपीएम पर 14.3 bhp का मैक्सिमम पावर और 8,000 आरपीएम पर 12 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- KTM 125 Duke का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत- 2021 KTM 125 Duke को 1.50 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Bajaj Pulsar 125 Split Seat
Bajaj Pulsar 125 Split Seat
- फोटो : Bajaj Pulsar 125 Split Seat
- इंजन- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है।
- परफॉर्मेंस- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Bajaj Pulsar 125 Split Seat के ड्रम ब्रेक्स वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। वहीं, डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
- इंजन- इसमें G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- इसका इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- ट्रांसमिशन- इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
KTM 250 Adventure
KTM 250 Adventure
- फोटो : KTM
- इंजन- इस नई एडवेंचर बाइक में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है।
- परफॉर्मेंस- इसका इंजन 30 bp की मैक्सिमम पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
- ट्रांसमिशन- इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। हालांकि, ऑफ रोडिंग के मुताबिक इसमें गियर रेशियो को बदला जा सकता है।
- कीमत- भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2.48 लाख रुपये है।