{"_id":"5e8325e48ebc3e78ba605eaa","slug":"2020-honda-city-asean-ncap-safety-rating-honda-city-2020-crash-test-2020-honda-city-india-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की पहली 5-स्टार रेटिंग वाली सेडान कार, नहीं होगा बाल भी बांका","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की पहली 5-स्टार रेटिंग वाली सेडान कार, नहीं होगा बाल भी बांका
Tue, 31 Mar 2020 04:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
2020 Honda City ASEAN NCAP Crash Test
- फोटो : ASEAN NCAP
2020 Honda City (होंडा सिटी) सेडान कार को ASEAN NCAP (आसियान एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए NCAP (न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम) (एनसीएपी) ने हाल ही में लॉन्च हुई होंडा सिटी कार पर परीक्षण किया है। इस मॉडल पर ASEAN NCAP का यह तीसरा टेस्ट है। होंडा सिटी कार पर पहली बार 2012 में और दूसरी बार 2014 में यह परीक्षण किया गया था। न्यू जेनरेशन होंडा सिटी सेडान को इस क्रैश टेस्ट में कुल मिलाकर 86.54 अंक मिले, जिसके मुताबिक इस कार को ASEAN NCAP की 5-स्टार रेटिंग मिली है।
2020 honda city India
- फोटो : Social Media
होंडा सिटी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन श्रेणी में 44.83 अंक, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 22.82 पॉइंट्स और सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी के लिए 18.89 पॉइंट्स मिले हैं। न्यू जेनरेशन 2020 Honda City कार जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। एनसीएपी ने जिस होंडा सिटी कार का क्रैश टेस्ट किया है उसका निर्माण थाईलैंड में किया गया है।
Honda City 2020 Launch
- फोटो : Social Media
नई होंडा सिटी सेडान में चार एयरबैग्स, सामने की सीट में बैठने वाले दोनों सवारों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। मौजूदा होंडा सिटी के एक वेरिएंट में एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है। यह तकनीक थाईलैंड के बाजार में लॉन्च की गई और बिकने वाले मॉडल में स्टैंडर्ड या वैकल्पिक फिटमेंट के रूप में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Honda City Rear
- फोटो : Social Media
ASEAN NCAP के अध्यक्ष, डॉ. सिटि जहराह इशहाक ने कहा, "मुझे इस बात की भी खुशी है कि आसियान एनसीएपी मौजूदा सुरक्षा सहायता तकनीकों का आकलन कर रहा है, ये सभी जल्द ही लॉन्च होने वाले वेरिएंट में उपलब्ध होंगी, लेकिन इसके अलावा होंडा ने इस कार में एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल टेक्नोलॉजी को भी शामिल है, जो किसी भी अचानक हुए टक्कर के प्रभाव को कम कर ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगी।"
विज्ञापन
Honda City 2020
2012 में आसियान एनसीएपी के पहले चरण के मूल्यांकन के दौरान, होंडा सिटी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 16.00 अंकों में 15.44 अंक मिले थे। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन श्रेणी के लिए 81 फीसदी अनुपालन के साथ 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग दी गई थी। आसियान एनसीएपी ने 2014 में फिर से उस मॉडल का आकलन किया, जिसमें उसे दो रेटिंग्स (4- और 5-स्टार) मिले। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 16.00 में से 15.80 अंक और 83 प्रतिशत अनुपालन के साथ चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी के लिए 4-स्टार रेटिंग दी गई।