फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए डीजल इंजन के साथ Maruti Ciaz की एडवांस बुकिंग शुरू, पढ़ें कितनी होगी बुकिंंग राशि

Fri, 18 Jan 2019 04:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
2019 New Maruti Ciaz with New 1.5 diesel Engine booking started, launch in February
New Maruti Ciaz Diesel Engine

Maruti Ciaz नए डीजल के साथ जल्द ही लॉन्च होगी। वहीं नए इंजन के साथ सियाज की बुकिंग शुरू हो गई है। नए डीजल इंजन के साथ सियाज होंडा सिटी के इंजन को कड़ी टक्कर देगी। पढ़िए क्या होंगी नई सियाज की खूबियां...


 

नई सियाज फरवरी में होगी लॉन्च

2019 New Maruti Ciaz with New 1.5 diesel Engine booking started, launch in February
New Maruti Ciaz Diesel Engine

मारुति ने हाल ही में डीजल कारों के लिए नया इंजन डेवलेप किया है। नए इंजन के साथ सियाज कारें फरवरी में लॉन्च होंगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है। सियाज के बाद नया इंजन नई अर्टिगा में भी दिखाई देगा, जिसके बाद यह डीजल विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस में भी दिखाई देगा। सियाज का नया इंजन बीएस-4 मानक वाला होगा, लेकिन मारुति अगले साल अप्रैल 2020 से पहले इसे बीएस-6 मानक में अपग्रेड करेगी।   
 

एंट्री लेवल वैरियंट सिग्मा में नहीं होगा लॉन्च

2019 New Maruti Ciaz with New 1.5 diesel Engine booking started, launch in February
New Maruti Ciaz Diesel Engine

1.5 लीटर 4 सिलेंडर DDiS225 डीजल इंजन के साथ मारुति सियाज डेल्टा, जीटा और अल्फा वैरियंट्स में उपलब्ध होगी। नया इंजन 4,000 आरपीएम पर 95 बीएचपी की पॉवर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 225 एनएम का टॉर्क देगा। नई सियाज 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। नया इंजन सियाज के एंट्री लेवल वैरियंट्स सिग्मा में लॉन्च नहीं होगा, उनमें 1.3 लीटर का पुराना डीजल इंजन दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आएगा हाईब्रिड इंजन

2019 New Maruti Ciaz with New 1.5 diesel Engine booking started, launch in February
Honda City 2019

वहीं पुराने इंजन से तुलना करें, तो पुरानी सियाज में 1.3 लीटर का DDiS200 इंजन आता है, जो 4,000 आरपीएम पर 90 पीएस की पॉवर और 1750 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पुरानी सियाज 5 स्पीच मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो 28.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसके अलावा पुराना इंजन सिगंल बैटरी ली-आयन एसवीएचएस माइल्ड-हाईब्रिड सिस्टम के साथ आती है। जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन वाली सियाज में यह फीचर नहीं होगा।
 

  New 1.5-litre diesel engine Existing 1.3-litre diesel engine Honda City 1.5-ltr diesel engine Hyundai Verna 1.6-litre diesel engine Hyundai Verna 1.4-litre diesel engine
Displacement 1498cc, 4-cylinder 1248cc. 4-cylinder 1498cc, 4-cylinder 1582cc, 4-cylinder 1396cc, 4-cylinder
Max. power 95.1PS @ 4000rpm 90PS @ 4,000rpm 100PS@ 3600rpm 128PS @ 4000rpm 90PS @ 4000 rpm
Max. torque 225Nm @ 1500-2500rpm 200Nm @ 1750rpm 200Nm @ 1750rpm 260Nm @ 1500-3000rpm 220Nm @ 1500-2750rpm
Milage 26.82kmpl 28.09kmpl 25.6kmpl 24.75kmpl/21.02kmpl NA
Transmission 6-speed MT 5-speed MT 6-speed MT 6-speed MT/AT  
 
 

विज्ञापन

11 हजार रुपए में बुकिंग

2019 New Maruti Ciaz with New 1.5 diesel Engine booking started, launch in February
New Maruti Ciaz Diesel Engine

वहीं डीलरों ने नए डीजल के साथ सियाज की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कुछ चुनींदा नेक्सा डीलरशिप पर नई सियाज की बुकिंग मात्र 11 हजार रुपए देकर की जा सकती है। वहीं खबरें हैं कि नए इंजन के साथ सियाज की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा होगी। जहां पुराने इंजन के साथ सियाज 9.19 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ शुरू होती है, तो वहीं नए इंजन के साथ सियाज के वैरियंट की कीमत 12 लाख के आसपास हो सकती है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed