इंटरनेट पर इन दिनों #10ईयरचैलेंज जोर पकड़ रहा है। जहां देखो लोग अपनी 10 साल पुरानी फोटो और आज की फोटो टैग कर रहे हैं। ऐसे में पिछले सालों में ऑटोमोबाइल वर्ल्ड में काफी बदलाव आए हैं। कुल मिलाकर देखें तो कारों की पूरी दुनिया ही बदल ही गई है। आइए देखते हैं 2009 में कौन सी कारें पॉपुलर थीं और 10 साल बाद वे कैसी दिखाई देती हैं...
#10YearChallenge: 10 सालों में कितनी बदल गईं आपकी फेवरेट कारें, तस्वीरें देख आप भी करेंगे याद
मारुति सुजुकी वैगन आर
बात शुरु करते हैं अपकमिंग कारों से, तो सबसे पहले नाम आता है वैगन आर का, जिसकी प्री-लॉन्चिंग 23 जनवरी को होनी है। मारुति ने अपनी टॉल बॉय बेबी को 1999 में लॉन्च किया था। 20 सालों में वैगन आर के कई फेसलिफ्ट मॉडल आए, मारुति ने इसके बाद लॉन्च हुए कई मॉडल्स को लॉन्च किया लेकिन वे बंद हो गए। वहीं वैगन आर आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई सैंट्रो को हुंडई ने हाल ही में री-लॉन्च किया है। सैंट्रो को वैगन आर की लॉन्चिंग से एक साल पहले 1998 में लॉन्च किया गया था। सैंट्रो हुंडई की पहली ऐसी कार थी, जिसमें उसे भारत में जमने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद सेंट्रो जिप ड्राइव और उसके बाग सैंट्रो जिंग लॉन्च हुई। कई फेसलिफ्ट मॉडल्स आने के बावजूद सैंट्रो लोगों की फेवरिट बनी रही। वहीं आई10 और आई10 ग्रैंड आने के बाद इसकी सेल पर असर पड़ने लगा और 2014 में कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
बी-सैगमेंट की हचबैक मारुति स्विफ्ट का फेसलिफ्ट मारुति ने 2018 को री-लॉन्च किया था और यह कार कई बार इंडियन कार ऑफ द ईयर रह चुकी है। मारुति ने स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था, और 2009 में इसका दूसरा फेसलिफ्ट आया, लेकिन इस कार की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। वहीं पिछले साल इसका थर्डड जनरेशन मॉडल लॉन्च किया गया था।
होंडा सिटी
होंडा सिटी को होंडा ने 1998 में लॉन्च किया था और तभी से यह सेडान होंडा की आइकोनिक कार है। एक वक्त था जब लग्जरी कारों के नाम पर लोंगो की जुबान पर केवल होंडा सिटी का ही नाम होता था। सिटी पहली कार थी, जिसने लोगों को बजट सेगमेंट से बाहर निकाला। आज भी यह होंडा की मोस्ट सेलिंग मिड साइज सेडान में से एक है। पिछले साल होंडा सिटी का चौथी जनरेशन मॉडल लॉन्च हुआ था।