फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिये नई Bajaj CT 110 से, इसमें मिलेगा अब नया इंजन और ज्यादा माइलेज

Fri, 05 Jul 2019 09:01 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 05 Jul 2019 09:01 AM IST
सार

  • नया 110cc का इंजन
  • बाइक में कॉस्मैटिक बदलाव
  • बाइक 2 वेरिएंट में
  • कीमत 37,997 रुपये से शुरू  

विज्ञापन
2019 Bajaj CT110 Unofficially Launched In India with new 110cc engine
बजाज ऑटो - फोटो : Copyright Amar Ujala

Bajaj Auto ने अपनी एंट्री लेवल बाइक CT 110 को चुपचाप भारत में लॉन्च कर दिया है। चुपचाप इसलिए क्योकिं मीडिया को इसकी जानकारी नहीं दी गई। बजाज डीलरशिप पर CT 110 पहुंचने लगी है। खास बात यह है कि अब कंपनी ने इसमें नया इंजन लगा दिया है साथ ही इसके लुक्स में भी कुछ बदलाव किये हैं आइये आपको देते हैं इस बाइक से जुड़ी तमाम जानकारियां।

कीमत और फीचर्स  

2019 Bajaj CT110 Unofficially Launched In India with new 110cc engine
बजाज ऑटो - फोटो : Copyright Amar Ujala
बजाज ऑटो ने नई CT 110  के किक-स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 37,997 रुपये रखी है जबकि इसके सेल्फ-स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,352 रुपये रखी है। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं। बजाज ने नई बाइक में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किये हैं जैसे इसके फ्यूल टैंक पर पैड्स लगाए हैं जबकि नए बॉडी कलर ग्राफिक्स भी इस पर देखें जा सकते हैं। इसमें लम्बी सीट, ब्लैक ग्रैब-रेल, ब्लैक्ड आउट इंजन, ब्लैक एलॉय व्हील्स देखने को मिलते है।  बाइक में डिस्क ब्रेक की सुविधा नहीं है लेकिन इसमें एंटी-स्किड ब्रेक्स शामिल किए गए हैं। बजाज की नई CT 110 का मुकाबला TVS Sport  और Hero HF Deluxe से होगा।
 

सबसे बड़ा बदलाव

2019 Bajaj CT110 Unofficially Launched In India with new 110cc engine
बजाज ऑटो - फोटो : Copyright Amar Ujala
बजाज ने नई CT 110 में जो सबसे बड़ा बदलाव किया है वो है इसके इंजन में, जी हां अब यह बाइक और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है। कंपनी ने इसमें प्लेटिना वाला ही 115 cc DTS-i इंजन लगाया है जो 8.6 bhp की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा बाइक में 4-स्पीड ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह बाइक अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल हो चुकी है।
 
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed