जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने मंगलवार को भारत में अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 2.4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की एलान किया है। कंपनी के मुताबिक कारों की कीमतों में यह बढ़ोतरी इनपुट और सप्लाई चेन की बढ़ती लागत का नतीजा है। ऑडी इंडिया की कारों की कीमतों में यह बढ़ोतरी 20 सितंबर 2022 से लागू होगी।
2 of 5
Audi Q5 2021 Facelift
- फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "ऑडी इंडिया में, हम एक स्थायी बिजनेस मॉडल चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इनपुट और सप्लाई चेन की बढ़ती लागत के कारण, हमें अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 2.4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की जरूरत महसूस हुई।"
3 of 5
Audi A8 L
- फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया की मौजूदा कारों की रेंज में पेट्रोल से चलने वाली ऑडी ए4, ऑडी ए6, ऑडी ए8 एल, ऑडी क्यू5, ऑडी क्यू7, ऑडी क्यू8, ऑडी एस5 स्पोर्टबैक, ऑडी आरएस5 स्पोर्टबैक,और ऑडी आरएस क्यू8 शामिल हैं। ई-ट्रॉन ब्रैंड के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के पोर्टफोलियो में, ऑडी-ई- ट्रॉन 50, ऑडी-ई-ट्रॉन55, ऑडी-ई ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 शामिल और पहली की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकारें, ऑडी ई- ट्रॉन जीटी और ऑडी आरएस ई- ट्रॉन जीटी शामिल हैं। ऑडी इंडिया ने हाल ही में भारत में अपने सबसे पसंदीदा मॉडल ऑडी क्यू3 के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की हैं।
4 of 5
Audi Q3
- फोटो : Audi India
इस साल हर सेगमेंट में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हर कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि माना जाता है कि बड़े स्तर पर लग्जरी कार सेगमेंट की बिक्री में कीमतों में बढ़ोतरी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह कुछ ऐसा है जो टॉप जर्मन ब्रांड की मजबूत बिक्री में देखा जा सकता है। हालांकि यह आगामी त्योहारी सीजन से पहले अन्य सभी के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
5 of 5
Audi A8 L Luxury Sedan Car
- फोटो : Audi India
भारत में वाहन उद्योग अगस्त और अक्तूबर के महीनों के बीच अपना सबसे बेहतरनी कारोबार करने की राह देखता है। जबकि यात्री वाहन सेगमेंट में मांग मजबूत बनी हुई है, हाई वेटिंग पीरियड और महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की अनुपलब्धता जैसे कारकों के अलावा, बढ़ती कीमतें संभावित चुनौती के रूप में उभर सकती हैं।