{"_id":"63380066626dc3065b5693a3","slug":"ather-electric-scooter-sales-auto-sales-report-september-2022-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ather: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की जमकर हो रही खरीदारी, 247 प्रतिशत बढ़ी सालाना बिक्री, फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ather: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की जमकर हो रही खरीदारी, 247 प्रतिशत बढ़ी सालाना बिक्री, फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा
Sat, 01 Oct 2022 02:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। Ather Electric Scooter (एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर) को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। Ather Energy (एथर एनर्जी) ने शनिवार को एलान किया कि उसने सितंबर 2022 में 7,435 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जिसमें साल-दर-साल 247 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Ather 450X Gen3 Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा
इतना ही नहीं एथर ने एलान किया है कि वह ई-कॉमर्स वेससाइट Flipkart (फ्लिपकार्ट) पर भी अपने नए Ather 450X Gen3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेचेगी। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली एनसीआर में चालू है। एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत एस फोकेला ने कहा है कि वे इस पायलट प्रोजेक्ट का विस्तार अन्य शहरों में भी करेंगे।

सितंबर की सेल्स रिपोर्ट
एथर ने इस त्योहारी सीजन की शानदार शुरुआत की है और पिछले कुछ महीनों से शानदार रिस्पॉन्स का अनुभव कर रहा है। फोकेला ने कहा, "एक बेहतर सप्लाई चेन की वजह से हमने सितंबर में सबसे अच्छी मासिक बिक्री दर्ज की, जिससे हमारे ग्राहकों को 7,435 यूनिट की डिलीवरी हुई। हम आने वाले महीनों में तेजी से विकास की उम्मीद करते हैं क्योंकि हम अपने सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखे हुए हैं।"

Ather Energy Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
पिछले महीने इतनी हुई बिक्री
अगस्त में, एथर ने 6,410 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया था। 34 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एथर केरल में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का अग्रणी ओईएम भी था। निर्माता ने अपनी निर्माण सुविधा से 50,000वां एथर 450X भी लॉन्च किया और अपने एक्सपीरियंस सेंटर का विस्तार किया।
एथर के लाइन-अप में फिलहाल दो इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। 450 Plus और 450X है। इसके अलावा, एथर ने 450X को अपडेट किया और अब स्कूटर का थर्ड जेनरेशन मॉडल उपलब्ध है।

Ather 450
- फोटो : Ather Energy
Ather 450 Plus
Ather 450 Plus ई-स्कूटर में 2.6 kWh यूजेबल बैटरी के साथ आता है। जिसमें इको मोड में 85 किमी, राइड मोड में 70 किमी और स्पोर्ट मोड में 60 किमी की ट्रू रेंज मिलती है।
इसमें 5.4 kW के पीक पावर आउटपुट के साथ 22 Nm का अधिकतम टॉर्क आउटपुट मिलता है। 450 Plus 3.9 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है।