बारिश के दिनों में 3 व्हीलर्स और 4 व्हीलर्स वाहनों में विंड स्क्रीन पर वाइपर होने से गाड़ी चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन बारिश के मौसम में टू-व्हीलर चलाने वालों को दिक्कत होती हैं क्योकिं हेलमेट के वाइजर पर बारिश की बूंदे विजिबिलिटी के लिए रुकावटें पैदा करती हैं। ऐसे में जरा सोचिये कि अगर हेलमेट के वाइजर में भी वाइपर लग जाए तो कैसा होगा?
हेलमेट के लिए खास इलेक्ट्रिक वाइपर
Wipey नाम की एक कंपनी ने हेलमेट के लिए एक छोटा सा वाइपर बनाया है। यह वाइपर बैटरी से चलता है। यह ठीक उसी प्रकार काम करता है जैसे कार का वाइपर काम करता है।
ऐसे करता है काम
इस वाइपर को हेलमेट के वाइजर पर लगाया जाता है। इस डिवाइस पर लगे बटन की मदद इस वाइपर को चलाया जाता है। इसके अलावा एक बटन हैंडलबार के लिए दिया जाता है जिसे ब्लूटूथ की मदद से मेन डिवाइस से कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक बैटरी लगी है जो लगातार 3 घंटे तक चलती है और नार्मल इस्तेमाल पर यह 12 घंटे का बैकअप देती है। कंपनी का दावा है की इस इलेक्ट्रिक हेलमेट वाइपर को हेलमेट में लगाने के बाद 130 kmph की रफ्तार से बाइक चलाने पर भी यह नहीं निकलता। यह वाइपर 1, 3 और 6 सेकंड्स के इंटरवल के हिसाब से चलता है। इस इलेक्ट्रिक वाइपर को फुल फेस, मोडुलर और ओपन फेस हेलमेट पर आसानी से लगाया जा सकता है। इस डिवाइस की उपलब्धता और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।