वैसे तो तेलुगु सुपरस्टार Allu Arjun के गैराज में एक से बढ़कर लग्जरी कारें खड़ी रहती हैं। लेकिन अब इनके गैराज की शोभा बढ़ाने के लिए आ गई है, एक बेहद खास वैनिटी वैन। दरअसल एक सुपरस्टार को वैनिटी वैन की इसलिए आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि वे शूटिंग पर काफी व्यस्त रहते हैं और ज्यादातर समय लोकेशन पर ही गुजरता है। इसलिए आराम करने और जरूरी काम करने के लिए वैनिटी वैन की जरूरत पड़ती है। अल्लू अर्जुन की यह नई वैनिटी वैन रेगुलर वैनिटी वैन से काफी अलग है और इसे Reddy Customs से खासतौर पर कस्टमाइज्ड और डिजाइन कराया गया है।
इसमें हैं तमाम सुविधाएं
2 of 3
अल्लू अर्जुन
- फोटो : social
इस कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन को Bharat Benz की चैसिस पर तैयार किया गया है। इतना ही नहीं इस वैनिटी वैन पर ऑल-ब्लैक थीम पर बेस्ड अर्जुन अल्लू के हस्ताक्षर "AA" साफ़ दिखाई देते हैं। इसके अलावा इसमें लगे व्हील्स आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी हैं। इस तरह के व्हील्स मार्किट में आम नहीं मिलते, बल्कि इन्हें कस्टमाइज्ड किया गया है। वहीं भीतर से यह वैनिटी वैन किसी सुपर लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें तमाम तरह की सुविधाएं देने की कोशिश की गई है। वैनिटी वैन के मास्टर केबिन में एक रिक्लाइनिंग चेयर दी गई है, जो कि एक फ्लैट चेयर में तब्दील हो सकती है। इस चेयर पर मेकअप भी करवाते हैं और जरूरत पड़ने पर काफी देर तक आराम भी करते हैं। इस वैन में आराम करने के लिए अलग से एक कम्पार्टमेंट भी दिया गया है।
वैनिटी वैन को तैयार करने में लगे 5 महीने
3 of 3
अल्लू अर्जुन
- फोटो : Social
अल्लू अर्जुन की इस वैनिटी वैन में एक अटैच बाथरूम भी दिया गया है, जिसमें एक फुल-साइज टॉयलेट सीट दी गई है। वैनिटी वैन में एक अटैच शावर और एक फुल-साइज वॉश बेसिन के साथ एक मुवेबल टैप दिया गया है। Reddy Customs के मुताबिक इस वैनिटी वैन को बनाने में करीब 5 महीने का समय लगा है। वहीं, इसके कैबिन को तैयार करने में ही करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की इस वैनिटी वैन की कुल कीमत करीब सात करोड़ रुपये है।