{"_id":"5ea69cd8786a6779d80cd1af","slug":"4-seater-kia-carnival-will-be-launched-in-this-country-before-india-know-the-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4- सीटर Kia Carnival भारत से पहले इस देश में होने जा रही है लॉन्च, जानिए फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
4- सीटर Kia Carnival भारत से पहले इस देश में होने जा रही है लॉन्च, जानिए फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Kia Motors कंपनी Kia Carnival के न्यू-जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। इस कार की खास बात यह है कि इस न्यू जेनरेशन मॉडल में 4 सीटर ऑप्शन भी आएगा। कार की सीट काफी आरामदायक होंगी। यह कार मौजूदा Carnival मॉडल से हर मामले में बेहतर होगी। बता दे कि Kia Motors ने फरवरी में ही भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम एमपीवी Carnival लॉन्च की थी।
2 of 5
किआ की कार्निवाल
- फोटो : Amar Ujala
इस कार की सीटों को वर्क स्पेस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी वजह है कि यह 4-सीटर एमपीवी सीईओ और कॉर्पोरेट एग्जिक्युटिव्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं। वहीं 4-सीटर वेरियंट के अलावा नई कार्निवल मौजूदा मॉडल की तरह 7-सीटर, 8-सीटर, 9-सीटर और 11-सीटर वेरियंट में भी उपलब्ध रहेगी।
3 of 5
Kia carnival
- फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक कार को इस साल की दूसरी छमाही में कोरियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। जबकि भारत में इसे 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। कार में मौजूदा मॉडल वाला 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 198बीएचपी का पावर और 440एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
File Photo
- फोटो : सांकेतिक
हालांकि इसमें 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के बजाय नई कार्निवल में 8-स्पीड वेट-प्लेट DCT गियरबॉक्स दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कार में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
कार के इंटीरियर की बात करें इस एमपीवी में नए डिजाइन का डैशबोर्ड, नए एयर-कॉन वेंट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और नई सीट्स मिलेंगी। इस नई जेनरेशन मॉडल में नई अग्रेसिव और एसयूवी स्टाइल की फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ नए हेडलैम्प, एलईडी फॉग लैम्प और एलईडी टेललैम्प भी मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।