Hero MotoCorp ने अपनी Karizma XMR 210 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कुछ बेहतरीन अपडेट्स और फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे 2024 वर्जन से और दमदार बनाते हैं। Hero Karizma XMR का सीधा मुकाबला Yamaha की पॉपुलर R15 से है, जो लंबे समय से इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। तो आइए जानते हैं कि Karizma के नए अवतार में ऐसा क्या है जो इसे R15 पर बढ़त देता है।
2 of 6
2025 Hero Karizma XMR 210
- फोटो : Hero MotoCorp
डिजाइन और डायमेंशन्स: किसका है ज्यादा दमदार लुक?
Karizma XMR दिखने में ज्यादा बड़ी और प्रीमियम लगती है। यह Yamaha R15 से लंबी और चौड़ी है, और इसका वजन भी R15 से 22.5 किलो ज्यादा है। लंबे व्हीलबेस के चलते Karizma की स्टेबिलिटी बेहतर मानी जा सकती है। हालांकि, R15 को ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस (170mm) का फायदा मिलता है, जबकि Karizma में यह 160mm है। सीट हाइट के मामले में Karizma थोड़ी ज्यादा यूजर-फ्रेंडली है। Yamaha R15 में 815mm की सीट हाइट मिलती है, जबकि Karizma XMR में यह 810mm की है।
3 of 6
Yamaha R15
- फोटो : यामाहा
फीचर्स की टक्कर
जहां Yamaha का Y-Connect ऐप कॉल और मैसेज अलर्ट के अलावा लोकेशन, मेंटेनेंस और खराबी की जानकारी देता है, वहीं Karizma XMR एडजस्टेबल फ्रंट विंडस्क्रीन और USB चार्जिंग पोर्ट के साथ आती है, जो लॉन्ग राइडर्स के लिए फायदे का सौदा है। दोनों बाइक्स में LED हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडिकेटर्स मिलते हैं।
4 of 6
Hero Karizma XMR 210
- फोटो : Hero Motocorp
हार्डवेयर और फ्रेम
Yamaha R15 एक डेल्टा बॉक्स फ्रेम पर आधारित है जबकि Karizma XMR स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल करती है। नए अपडेट के साथ Karizma में अब गोल्डन यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स मिलते हैं, जो पहले R15 की खासियत थी। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो Karizma के डिस्क थोड़े बड़े हैं, लेकिन R15 का हल्का वज़न इसे बढ़त देता है।
5 of 6
परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं
- फोटो : हीरो मोटोकॉर्प
पावर और परफॉर्मेंस
Karizma XMR में 210cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 25 bhp पावर और 20.4 Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, R15 का 155cc इंजन 18.2 bhp और 14.2 Nm का आउटपुट देता है। दोनों बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच है, लेकिन R15 में क्विकशिफ्टर भी मिलता है, जो रेसिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।