फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2025 BMW 2 Series Gran Coupe: बीएमडब्ल्यू की नई लग्जरी एंट्री-लेवल सेडान भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 17 Jul 2025 06:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

अपडेटेड बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूप में एक नया एक्सटीरियर है जो ब्रांड की विकसित होती स्पोर्टी डिजाइन भाषा पर आधारित है।

विज्ञापन
2025 BMW 2 Series Gran Coupe launched in India Know Price Features Specifications
2025 BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारत में अपनी नई 2025 BMW 2 Series Gran Coupe (2025 बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे) लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो बेस 218 M Sport वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसका 218 M Sport Pro वेरिएंट करीब 49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगा। 


यह भी पढ़ें - Range Rover Velar Autobiography: नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफ लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
 
2025 BMW 2 Series Gran Coupe launched in India Know Price Features Specifications
2025 BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
2025 BMW 2 Series Gran Coupe: बुकिंग डिटेल्स 
दोनों वेरिएंट की बुकिंग बीएमडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के डीलरशिप्स पर कुछ हफ्ते पहले से ही शुरू हो चुकी है। यह गाड़ी बीएमडब्ल्यू के चेन्नई प्लांट में तैयार हो रही है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज A-Class लिमोजीन, ऑडी A3 सेडान और टोयोटा कैमरी जैसी प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान कारों से होगा।

यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 310: नई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स
2025 BMW 2 Series Gran Coupe launched in India Know Price Features Specifications
2025 BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
2025 BMW 2 Series Gran Coupe: इंजन और परफॉर्मेंस
2025 बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे में 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 154 बीएचपी की पावर और 230 Nm का टॉर्क देता है। साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से एक्सीलरेशन के दौरान इसमें 20 बीएचपी की अतिरिक्त पावर मिलती है। इसकी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 8.6 सेकंड लगते हैं।

यह भी पढ़ें - Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास
विज्ञापन
विज्ञापन
2025 BMW 2 Series Gran Coupe launched in India Know Price Features Specifications
2025 BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
यह गाड़ी फ्रंट-व्हील-ड्राइव प्लेटफॉर्म पर बनी है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि इसके चेसिस को पहले से ज्यादा स्टिफ (मजबूत) किया गया है, जिससे इसकी राइड क्वालिटी और कॉर्नरिंग परफॉर्मेंस बेहतर होगी। सस्पेंशन सेटअप में भी सख्त फ्रंट स्प्रिंग्स और मल्टी-वाल्व डैम्पर्स दिए गए हैं। जो बीएमडब्ल्यू के ड्राइविंग डायनामिक्स को और रिफाइन करते हैं।

यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन
2025 BMW 2 Series Gran Coupe launched in India Know Price Features Specifications
2025 BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
2025 BMW 2 Series Gran Coupe: स्पोर्टी डिजाइन के साथ दमदार लुक
2025 बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे का डिजाइन अब और ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव दिखता है। इसके फ्रंट में छोटी और नुकीली नोज (फ्लैट नोज), शार्प एलईडी हेडलैम्प्स और बोनट पर उभरी हुई लाइन्स इसे मस्क्यूलर लुक देती हैं, जो ग्रिल पर आकर मिलती हैं। साइड प्रोफाइल में बड़े व्हील आर्च इसकी रोड प्रजेंस को और दमदार बनाते हैं। पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल LED टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसकी चौड़ाई का अहसास कराती हैं। हालांकि, इसका लुक कूपे जैसा है, लेकिन इसमें 430 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है, जो इसे प्रैक्टिकल भी बनाता है।

यह भी पढ़ें - Driving Licence: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी, जानें पूरा तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed