{"_id":"67de7f86bdc1ba31a104b666","slug":"2025-aston-martin-vanquish-launched-in-india-know-price-features-specifications-2025-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2025 Aston Martin Vanquish: भारत में लॉन्च हुई सुपरकार 2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Aston Martin Vanquish: भारत में लॉन्च हुई सुपरकार 2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Sat, 22 Mar 2025 02:44 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:44 PM IST
सार
Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने भारत में अपनी शानदार सुपरकार 2025 Vanquish लॉन्च कर दी है। इस सुपरकार ने सितंबर 2024 में ग्लोबल डेब्यू किया था, और अब भारत में इसकी एंट्री हो चुकी है। एस्टन मार्टिन हर साल इस कार की सिर्फ 1,000 यूनिट्स ही बनाएगा।
विज्ञापन
2025 Aston Martin Vanquish
- फोटो : Aston Martin
Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने भारत में अपनी शानदार सुपरकार 2025 Vanquish लॉन्च कर दी है। वाहन निर्माता कंपनी ने 2025 Aston Martin Vanquish (2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश) की शुरुआती कीमत करीब 9 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। यह मॉडल करीब छह साल बाद एक बार फिर बाजार में लौटा है।
2025 Aston Martin Vanquish
- फोटो : Aston Martin
हर साल बनेगी सिर्फ 1000 यूनिट्स
इस सुपरकार ने सितंबर 2024 में ग्लोबल डेब्यू किया था, और अब भारत में इसकी एंट्री हो चुकी है। एस्टन मार्टिन हर साल इस कार की सिर्फ 1,000 यूनिट्स ही बनाएगा। जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - NHAI: टोल वसूली में गड़बड़ी पर एनएचएआई की सख्ती, 14 एजेंसियों पर लगाया प्रतिबंध, STF ने किया धोखाधड़ी का खुलासा

2025 Aston Martin Vanquish: इंजन पावर और स्पीड
2025 Aston Martin Vanquish सुपरकार में 5.2-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 823 bhp का जबरदस्त पावर और 1,000 Nm का दमदार टॉर्क पैदा करता है। इस सुपरकार की टॉप स्पीड 344 किमी प्रति घंटा है और महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो सिर्फ रियर व्हील्स को पावर भेजता है।
यह भी पढ़ें - 2025 BMW 3 Series LWB: बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस डीजल वेरिएंट हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

2025 Aston Martin Vanquish: इंटीरियर और फीचर्स
2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश में मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और नए LED DRLs दिए गए हैं, जिससे यह सड़क पर और भी आकर्षक लगती है। इसमें यूवी प्रोटेक्शन वाला पैनोरमिक सनरूफ भी मौजूद है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
यह भी पढ़ें - Car Price Hike: एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां, जानें अब तक किन-किन कंपनियों ने किया एलान
2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश में मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और नए LED DRLs दिए गए हैं, जिससे यह सड़क पर और भी आकर्षक लगती है। इसमें यूवी प्रोटेक्शन वाला पैनोरमिक सनरूफ भी मौजूद है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
यह भी पढ़ें - Car Price Hike: एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां, जानें अब तक किन-किन कंपनियों ने किया एलान
विज्ञापन
2025 Aston Martin Vanquish
- फोटो : Aston Martin
डिजिटल डिस्प्ले और कनेक्टिविटी
कार के अंदर फुली डिजिटल 10.25-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें सभी मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। केबिन में प्रीमियम मटेरियल्स और कस्टमाइजेबल इंटीरियर दिया गया है, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस शानदार बन जाता है।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: क्या दिल्ली में पेट्रोल बाइकों का दौर होगा खत्म? 2026 से बड़े बदलाव की तैयारी