फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Carens: भारत में 30,000 से ज्यादा किआ कैरेंस को वापस मंगाया गया, जानें क्या आपकी कार भी हुई प्रभावित

Mon, 26 Jun 2023 05:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
2023 kia carens recalls kia carens recall india Know Details
Kia Carens - फोटो : Kia India
किआ ने भारत में अपने तीसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल Carens (कैरेंस) थ्री-रो यूटिलिटी वाहन को रिकॉल किया (वापस मंगाया) है। कार निर्माता ने सोमवार को एलान किया कि सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए 30,000 से ज्यादा कैरेंस मॉडल को वापस मंगाया गया है। पिछले साल फरवरी में लॉन्च होने के बाद यह दूसरी बार है जब किआ ने कैरेंस एमपीवी को वापस मंगाया है। हाल ही में किआ ने तीन-पंक्ति वाहन को नए OBD2 अनुरूप बीएस6 फेज 2 इंजन के साथ अपडेट किया था।
2023 kia carens recalls kia carens recall india Know Details
Kia Carens - फोटो : Kia India
इन कारों को मंगाया वापस
कोरियाई ऑटो दिग्गज के मुताबिक, कैरेंस की कुल 30,297 यूनिट्स को वापस मंगाया गया है। कार निर्माता ने कहा कि वापस ली गई यूनिट्स का निर्माण सितंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच किया गया था।
2023 kia carens recalls kia carens recall india Know Details
Kia Carens - फोटो : Kia India
क्या है वजह
ताजा रिकॉल की घोषणा करते हुए, कार निर्माता ने कहा कि वह 'ब्रांड के वैश्विक मानक द्वारा शासित घटकों की नियमित जांच और कठोर परीक्षण करती है।' कार निर्माता यूनिट्स का निरीक्षण करेगा और यदि जरूरी हुआ, तो सभी प्रभावित ग्राहकों को मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करेगा। कार निर्माता ने एक बयान में कहा, "क्लस्टर बूटिंग प्रक्रिया में किसी भी संभावित त्रुटि की जांच करने के लिए रिकॉल अभियान शुरू किया गया है, जिसके कारण क्लस्टर खाली हो सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 kia carens recalls kia carens recall india Know Details
Kia Carens - फोटो : Kia India
पहले भी हुई रिकॉल
आखिरी बार किआ ने लॉन्च के करीब तीन महीने बाद पिछले साल मई में कैरेंस को वापस मंगाया था। सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्याओं के कारण पिछले साल तीन-पंक्ति एमपीवी की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया गया था।
विज्ञापन
2023 kia carens recalls kia carens recall india Know Details
Kia Carens - फोटो : Kia India
इंजन पावर
इस साल मार्च में, किआ ने कैरेंस को अपडेटेड पेट्रोल इंजन के साथ अपडेट किया जो अब E20 ईंधन के लिए तैयार है। तीन-पंक्ति वाली यह यूटिलिटी व्हीकल अब ऑल न्यू 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है जिसने 1.4-लीटर टी-जीडीआई मोटर को रिप्लेस कर दिया है। कार निर्माता ने कैरेंस में 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स भी पेश किया है। किआ ने अपडेटेड 1.5-लीटर डीजल इंजन भी शामिल किया है जो 2023 सेल्टोस में भी इस्तेमाल की जाती है। इंजन अब अधिकतम 114 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed