250cc सेगमेंट में एंट्री करते हुए Suzuki ने सोमवार को अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Gixxer SF 250 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मुताबिक यह नई बाइक देश के बाइक मार्केट में एक नए युग की शुरुआत करेगी। दिल्ली में Suzuki Gixxer SF 250 की एक्स शोरूम कीमत 1.71 लाख रुपये रखी है। आइये जानते है क्या कुछ नया और खास है इसमें...
लुक्स
2 of 3
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : google
इस बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है। यह फुल-फेयर्ड स्टाइल में है जोकि यूरोपियन बाइक्स की याद दिलाती है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स, क्लिपऑन हैंडलबार और स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। आरामदायक राइड के लिए इसमें टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन हैं। सेफ्टी के लिए बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक का वजन 161 किलोग्राम है। इसमें 12-लीटर की फ्यूल टैंक कपैसिटी मिलती है। यह बाइक दो कलर्स- मेटेलिक मैट ब्लैक और मेटेलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर कलर में उपलब्ध होगी।
इंजन
3 of 3
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : google
बात इंजन की करें तो Suzuki Gixxer SF 250 में 249 cc, सिंगल-सिलिंडर, आयल-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह इंजन 26 bhp का पावर और 22.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक का इंजन काफी दमदार बताया जा रहा है लेकिन इसका पता तो इसकी टेस्टिंग के दौरान ही पता चल सकेगा।