{"_id":"6ace02338a45ae1cdd0d3213","slug":"mg-windsor-ev-indulge-edition-launched-features-rear-entertainment-screen-check-price-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के अंदर मिलेगा थिएटर जैसा मजा: 15.6-इंच रियर स्क्रीन के साथ आई MG विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन, कितनी है कीमत?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
कार के अंदर मिलेगा थिएटर जैसा मजा: 15.6-इंच रियर स्क्रीन के साथ आई MG विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन, कितनी है कीमत?
Tue, 13 Oct 2026 03:34 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:34 PM IST
सार
एमजी मोटर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार विंडसर का एक नया स्पेशल वेरिएंट विंडसर EV इंडल्ज एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें शैडो गोल्ड कलर, 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, प्रीमियम केबिन और पीछे बैठने वालों के लिए 15.6-इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। हालांकि, बैटरी, मोटर और रेंज के मामले में यह स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है। तो इस नए एडिशन में क्या-क्या खास मिलता है? आइए जानते हैं इस लेख में...
विज्ञापन
MG Windsor EV इंडल्ज एडिशन लॉन्च
- फोटो : mgmotor
विस्तार
एमजी मोटर ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार विंडसर ईवी का नया इन्डलज एडिशन उतार दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 17.89 लाख रखी गई है। इस स्पेशल एडिशन में नया शैडो गोल्ड एक्सटीरियर कलर, 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और केबिन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसकी सबसे खास बात पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए दी गई 15.6-इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन है।
विज्ञापन
हालांकि, कार के इंजन यानी इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी और रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में यह नया एडिशन उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है, जो विंडसर ईवी में ज्यादा प्रीमियम लुक और बेहतर केबिन अनुभव चाहते हैं।
विज्ञापन
नया शैडो गोल्ड कलर और 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स
एमजी विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन को नया शैडो गोल्ड एक्सटीरियर कलर दिया गया है। इसके साथ 18-इंच के ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो कार को अलग लुक देते हैं। इसकी पहचान के लिए पीछे की तरफ क्वार्टर ग्लास पर इंडल्ज बैज भी लगाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, कार में एलईडी लाइटिंग, बॉडी क्लैडिंग, ब्लैक रूफ और ब्लैक्ड-आउट आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स दिए गए हैं। कार का बाकी डिजाइन और सिल्हूट स्टैंडर्ड विंडसर ईवी जैसा ही है।
एक्सेसरीज पैकेज में क्या मिलेगा?
इसी के साथ एमजी ने इन्डलज एडिशन के साथ कुछ एक्सेसरीज भी दी हैं। इनका मकसद कार को ज्यादा प्रीमियम लुक देना और केबिन को बेहतर बनाना है। इस पैकेज में रियर सनशेड, थीम्ड 3D फ्लोर मैट्स, फ्रंट ग्रिल के लिए क्रोम एक्सेंट्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स, बॉडी-साइड मोल्डिंग और लेदर की कवर शामिल है। इन एक्सेसरीज से कार के बाहरी लुक और अंदरूनी हिस्सों में कुछ अतिरिक्त बदलाव मिलते हैं। इससे इन्डलज एडिशन स्टैंडर्ड विंडसर ईवी से ज्यादा पर्सनलाइज्ड नजर आता है।
केबिन में टैन-ब्लैक थीम और पीछे 15.6-इंच की स्क्रीन
कार के केबिन में अर्बन टैन और ब्लैक अपहोल्स्टरी दी गई है। फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर इंडल्ज की एम्ब्रॉयडरी भी की गई है। इसके अलावा, दूसरी रो में बैठने वाले यात्रियों के लिए 15.6-इंच की प्रिव स्क्रीन स्टैंडर्ड दी गई है। साथ में थीम से मेल खाते कुशन और नेक पिलो भी मिलते हैं।
स्टैंडर्ड विंडसर ईवी में मिलने वाली एयरो लाउंज सीटें भी इसमें बरकरार हैं। ये सीटें 135 डिग्री तक पीछे की ओर झुक सकती हैं, जिससे यात्रियों को आराम से बैठने में मदद मिलती है। आगे की तरफ 15.6-इंच की टचस्क्रीन भी दी गई है। इस तरह इन्डलज एडिशन में आगे ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के लिए टचस्क्रीन के साथ-साथ पीछे बैठने वालों के मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है।
38kWh बैटरी और 332 किमी की सर्टिफाइड रेंज
मैकेनिकल तौर पर एमजी विंडसर इंडल्ज एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसमें 38kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो आगे लगी इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। यह मोटर 100kW यानी 136hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के मुताबिक, इस बैटरी पैक के साथ कार की सर्टिफाइड रेंज 332 किमी है।
हालांकि, असल इस्तेमाल में मिलने वाली रेंज कई बातों पर निर्भर कर सकती है। साथ ही ड्राइविंग का तरीका, कार में यात्रियों और सामान का वजन, सड़क की स्थिति और क्लाइमेट कंट्रोल के इस्तेमाल से रेंज कम या ज्यादा हो सकती है।
विंडसर ईवी प्रो में मिलती है बड़ी बैटरी
एमजी विंडसर ईवी के स्टैंडर्ड मॉडल में 38kWh बैटरी पैक मिलता है, जबकि विंडसर ईवी प्रो में बड़ी 52.9kWh बैटरी का विकल्प भी उपलब्ध है। कंपनी के दावे के मुताबिक, Pro वर्जन की रेंज 449 किमी तक है। हालांकि, नए इंडल्ज एडिशन में सिर्फ 38kWh बैटरी पैक दिया गया है। यानी इस स्पेशल एडिशन को चुनने वाले ग्राहकों को बड़ी बैटरी वाला विकल्प नहीं मिलेगा।
क्या नया है इन्डलज एडिशन में?
एमजी विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन में सबसे बड़े बदलाव इसके लुक, केबिन और पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ा है। नया शैडो गोल्ड कलर, 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, खास अपहोल्स्टरी, थीम्ड एक्सेसरीज और 15.6-इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन इसे अलग बनाती हैं। हालांकि, इसकी बैटरी, मोटर और सर्टिफाइड रेंज स्टैंडर्ड विंडसर ईवी जैसी ही है। इसलिए इसे चुनने का मुख्य कारण ज्यादा प्रीमियम लुक और अतिरिक्त केबिन सुविधाएं होंगी, न कि ज्यादा पावर या लंबी रेंज।