{"_id":"6ace154e9023a14dac05bb3f","slug":"e-sprinto-g1-electric-scooter-launched-in-india-check-price-range-features-and-specs-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-स्प्रिंटो जी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च: मिलती है 130 किमी तक की रेंज, जानें कितनी है कीमत?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ई-स्प्रिंटो जी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च: मिलती है 130 किमी तक की रेंज, जानें कितनी है कीमत?
Tue, 13 Oct 2026 04:56 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:56 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में e-SPRINTO ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर G1 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 130 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज और 50 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
e-SPRINTO G1 Electric Scooter
- फोटो : e-SPRINTO
विस्तार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक नया विकल्प जोड़ते हुए, ई-स्पिरिन्टो (e-Sprinto) ने भारतीय बाजार में अपना नया G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
- शुरुआती कीमत: इस स्कूटर की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट के लिए 99,999 रुपये तक जाती है।
- वेरिएंट और कीमतें:
- 2.0 kW वेरिएंट: ₹89,999
- 2.5 kW वेरिएंट: ₹94,999
- 3.0 kW वेरिएंट: ₹99,999
- डिलीवरी: कंपनी के अनुसार, इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की ग्राहक डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से शुरू होगी।
विज्ञापन
बैटरी विकल्प, ड्राइविंग रेंज और टॉप स्पीड कितनी है?
ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग बैटरी क्षमता और रेंज वाले वेरिएंट चुन सकते हैं:- रेंज (Range): बैटरी वेरिएंट के आधार पर यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 80 किमी, 100 किमी या 130 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है।
- राइडिंग मोड्स और टॉप स्पीड: इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं:
- Eco Mode: 30 kmph की टॉप स्पीड
- City Mode: 40 kmph की टॉप स्पीड
- Sport Mode: 50 kmph की टॉप स्पीड
विज्ञापन
स्कूटर में कौन-से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलते हैं?
रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए e-Sprinto G1 में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं:- साइज़ और क्षमता: इसमें 12-इंच के ट्यूबलेस टायर्स, 165 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 150 किलोग्राम की अधिकतम भार उठाने की क्षमता मिलती है।
- बैटरी सुरक्षा: इसकी बैटरी को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।
- ब्रेकिंग और डिस्प्ले: सुरक्षा के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और एक डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा नेविगेशन की सुविधा वैकल्पिक सब्सक्रिप्शन-आधारित फीचर के रूप में उपलब्ध है।
- कलर ऑप्शंस: यह स्कूटर चार आकर्षक रंगों- चारकोल ब्लैक, स्लेट ग्रे, होराइजन ब्लू और पाइन ग्रीन में उपलब्ध होगा।