ऑस्ट्रियन बाइक निर्माता कंपनी केटीएम मोटरसाइकिल एजी ने लंबे इतंजार के बाद '2017 केटीएम ड्यूक 390' मॉडल को मिलान ईआईसीएमए 2016 बाइक इवेंट में पेश कर दिया है। यह केटीएम ड्यूक 390 का ही अपेडेटड वर्जन है। हालांकि कंपनी समय-समय पर केटीएम सीरिज को अपडेट करती रही है। इस बार कंपनी ने तकनीकी बदलाव के साथ इसके डिजाइन में भी बदलाव किए हैं जिससे बाइक बेहतर और आकर्षक नजर आती है।
बाइक को दिया गया है स्पोर्टी लुक।
भारत में केटीएम 390 ड्यूक बाइक को पसंद करने वालों की भारी तादाद मौजूद है, जल्द ही इसे भारत में भी लांच किया जाना है। नई 2017 केटीएम ड्यूक 390 को स्पोर्टी लुक दिया गया है।
नए एलईडी हेडलाइट।
इसमें 373 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 43 होर्सपॉवर और 37 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी ने एलईडी हेडलाइट का इस्तेमाल कर इसमें सबसे बड़ा बदलाव किया है जो बाइक को एक नया लुक देता है।
13.4 लीटर का बड़ा पेट्रोल टैंक।
इसका डिजाइन 1290 सुपर ड्यूक बाइक पर ही अधारित है। बाइक में नया इलेक्ट्रॉनिक पैकेज, फ्रेम, डब्ल्यू सस्पेंशन और अपडेटेड 44 बीएचपी पावर इंजन लगाया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें 320 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया है । 2017 केटीएम ड्यूक 390 में 13.4 लीटर का बड़ा पेट्रोल टैंक दिया गया है।