फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal-Shani Ki Yuti: इन शत्रु ग्रहों की युति से बढ़ सकती है इन राशि वालों की मुश्किल, हो जाएं सावधान

Wed, 09 Mar 2022 05:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Yuti of mangal and shani in Capricorn sign may give negative effects to these zodiac signs
शनि देव का मंगल ग्रह के साथ युति बनाना ज्योतिष के अनुसार बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। - फोटो : अमर उजाला

Mangal-Shani Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन, उदय,अस्त,मार्गी और वक्री होने का व्यक्ति के जीवन पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव डालता है।  सभी नौ ग्रहों में अलग-अलग अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों की युति भी मानव जीवन पर व्यापक असर डालती है। यह युति यदि मित्र ग्रहों के बीच हुई है तो कई राशियों को शुभ  फल प्राप्त होता लेकिन अगर यही युति शत्रु ग्रहों के बीच हुई है तो इसका कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 26 फरवरी 2022 को मंगल ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया है और इस राशि में पहले से ही कर्मफल के देवता शनिदेव विराजमान है। शनि देव का मंगल ग्रह के साथ युति बनाना ज्योतिष के अनुसार बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। चूंकि शनि और मंगल दोनों ही शत्रु ग्रह है इसलिए यह युति जीवन में बहुत ही नकारात्मक प्रभाव लेकर आ सकती है। इस युति का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस युति की वजह से सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां । 

Yuti of mangal and shani in Capricorn sign may give negative effects to these zodiac signs
कर्क राशि के जातकों में मंगल और शनि की युति सप्तम भाव में बन रही है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों में मंगल और शनि की युति सप्तम भाव में बन रही है। सप्तम भाव दाम्पत्य स्थान कहा जाता है। इसके अनुसार यह युति आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी उथलपुथल मचा सकती है। यदि आप पार्ट्नर्शिप में काम कर रही हैं तो उसमें भी नुकसान होने की संभावाना है। इसलिए बेहतर होगा इस काम को आगे न बढ़ाएं। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। 

Yuti of mangal and shani in Capricorn sign may give negative effects to these zodiac signs
कन्या राशि के जातकों के पंचम भाव में यानी  संतान, उच्च शिक्षा के भाव में शनि और मंगल ग्रह की युति बन रही है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के पंचम भाव में यानी  संतान, उच्च शिक्षा के भाव में शनि और मंगल ग्रह की युति बन रही है।  इस दौरान आपको अपने प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपके रिश्ते को डांवाडोल कर सकती है। इस युति के दौरान संतान से संबंधित परेशानी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और वेतन वृद्धि में देरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuti of mangal and shani in Capricorn sign may give negative effects to these zodiac signs
धनु राशि के जातकों के द्वितीय भाव यानि धन स्थान में मंगल और शनि की युति बन रही है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के द्वितीय भाव यानि धन स्थान में मंगल और शनि की युति बन रही है। इस युति के दौरान आपको व्यापार में लाभ काम होने की संभावना है। ऐसा भी संभव है कि कोई डील हाथ तक आते आते रह जाए। आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपके रिश्तों में खटास आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed