फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है सूर्य के दक्षिणायन होने का महत्व, कर्क संक्रांति में सूर्य पूजा है बेहद लाभकारी

Wed, 14 Jul 2021 12:24 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 14 Jul 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
what is uttarayan and dakshinayan know importance of in astrology
सूर्य ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्राति कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ये संक्रांति बेहद खास मानी जाती है। - फोटो : अमर उजाला

जिस समय पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाती है उस अवधि को सौर वर्ष कहते हैं। पृथ्वी का गोलाई में सूर्य के चारों ओर घूमना क्रांति चक्र कहलाता है। इस परिधि चक्र को बांटकर बारह राशियां बनी हैं। बारह महीने बारह राशियों के लिए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक वर्ष में दो अयन होते हैं। अयन का अर्थ परिवर्तन से है। अर्थात साल में दो बार सूर्य की स्थिति में परिवर्तन होता है। सूर्य 6 महीने उत्तरायण और 6 महीने दक्षिणायन में रहता है।



सूर्य ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्राति कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ये संक्रांति बेहद खास मानी जाती है। इस बार कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2021 को पड़ रही है। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। सूर्य का मकर रेखा से उत्तरी कर्क रेखा की ओर जाना 'उत्तरायण ' तथा कर्क रेखा से दक्षिणी मकर रेखा की ओर जाना दक्षिणायण है। उत्तरायण में दिन बड़े हो जाते हैं तथा रातें छोटी होने लगती हैं। दक्षिणायन के समय में रातें लंबी हो जाती हैं और दिन छोटे होने लगते हैं। शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण देवताओं का दिन तथा दक्षिणायण देवताओं की रात होती है। 

what is uttarayan and dakshinayan know importance of in astrology

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दक्षिणायन होने पर सूर्य दक्षिण की ओर झुकाव के साथ गति करता है। दक्षिणायन के दौरान वर्षा, शरद और हेमंत, ये तीन ऋतुएं होती हैं। तामसिक प्रयोगों के लिए दक्षिणायन का समय उपयुक्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणायन को नकारात्मकता का प्रतीक तथा उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इन दिनों में किए गए जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर किया गया दान सौ गुना फल प्रदान करता है। 

what is uttarayan and dakshinayan know importance of in astrology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैदिक काल में उत्तरायण को देवयान तथा दक्षिणायण को पितृयान कहा जाता था। मकर संक्रांति के दिन यज्ञ में दिए द्रव्य को ग्रहण करने के लिए देवता धरती पर अवतरित होते हैं। इसी मार्ग से पुण्यात्माएं शरीर छोड़कर स्वर्ग आदि लोकों में प्रवेश करती हैं। इसलिए यह आलोक का अवसर भी माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी उत्तरायण का महत्त्व बताते हुए गीता के आठवें अध्याय में कहा है कि उत्तरायण के 6 मास के शुभ काल में जब भगवान भास्कर देव उत्तरायण होते हैं तो पृथ्वी प्रकाशमय रहती है, इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता ऐसे लोग ब्रह्म को प्राप्त होते हैं। इसके विपरीत सूर्य के दक्षिणायण होने पर पृथ्वी अंधकारमय होती है और इस अन्धकार में शरीर का त्याग करने पर पुनः जन्म लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is uttarayan and dakshinayan know importance of in astrology
surya puja

कर्क संक्रांति पर सूर्य की पूजा
ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक, प्रतिष्ठा, यश-कीर्ति, राजयोग प्रदान करने वाला, नेत्रों का स्वामी एवं आरोग्य प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। दक्षिणायन के शुरू के चार माह में भगवान विष्णु और शिव का पूजन किए जाने का विधान है। कर्क संक्रांति पर विशेष रूप से सूर्य देव की उपासना की जाती है। विशेष रूप से इस दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य प्रसन्न होने से पद, मान-सम्मान में वृद्धि करते हैं। कर्क  संक्रांति के समय पवित्र नदी में स्नान करें या घर में जल में गंगाजल डालकर स्नान करें। 

विज्ञापन
what is uttarayan and dakshinayan know importance of in astrology
surya puja - फोटो : google

स्नान के पश्चात ताम्बे के लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें लाल पुष्प , लाल चन्दन , तिल आदि डालकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मन्त्र का जप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय आपकी दृष्टि गिरते हुए जल में प्रतिबिंबित सूर्य की किरणों पर होनी चाहिए। भविष्य पुराण के अनुसार सूर्य नारायण का पूजन करने वाला व्यक्ति प्रज्ञा, मेधा तथा सभी समृद्धियों से संपन्न होता हुआ चिरंजीवी होता है। यदि कोई व्यक्ति सूर्य की मानसिक आराधना भी करता है तो वह समस्त व्याधियों से रहित होकर सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है। व्यक्ति को अपने कल्याण के लिए सूर्यदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed