Mars Transit 2021: मंगल ग्रह 20 जुलाई 2021 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 6 सितंबर 2021 तक रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों का अपना स्वभाव और अलग-अलग कारक तत्व होते हैं। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। साथ ही मंगल ग्रह को भूमि पुत्र कहा जाता है। मंगल ग्रह भूमि, लाल रक्त, सैन्य शक्ति, युद्ध और क्रोध आदि का कारक है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं। ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल ग्रह कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं। सिंह राशि में मंगल के गोचर से चार राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-
Mars Transit 2021: 20 जुलाई को मंगल का गोचर इन राशियों के लिए होगा कष्टकारी, हो जाएं सावधान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन