यह हफ्ता हर किसी के लिए खास है क्योंकि इस हफ्ते 2016 जाने वाला है और नया साल 2017 आने वाला है। ऐसे में जाते जाते यह हफ्ता आपको कोई खुशी दे जाए तो आपके लिए यह साल यादगार बन जाएगा और ऐसा ही कुछ होने वाला है आपके साथ क्योंकि आपकी राशि में बने हैं शुभ संयोग। देखिए क्या होने वाला है इस हफ्ते।
मेष राशिः सप्ताहांत आपके लिये काफी खुशियां लाने वाला है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह का आरंभ आपके व्यक्तिगत जीवन में विशेषकर संबंधों के मामले में थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बात बढ़ाने की बजाय अपने क्रोध पर काबू पाने की कोशिश करें। कुछ भी कहने से पहले उसके परिणाम के बारे में अवश्य विचार करें। ऐसा कोई शब्द अपने साथी से न कहें जिससे उसकी भावनाओं को ठेस पंहुचे। सप्ताहांत आपके लिये काफी खुशियां लाने वाला हो सकता है। यदि आपने कहीं बाहर घूमने की योजना बना रखी है तो आप एक यादगार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का भरपूर मौका आपको मिलने के आसार हैं। खुशियां थोड़ी खर्चीली हो सकती हैं।
वृष राशिः खुद पर भरोसा रखना होगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप खुद को सामाजिक तौर पर अजीब स्थिति में पा सकते हैं। इससे बाहर निकलने के लिए आपको अपनी कुटनीतिक कुशलता का प्रयोग करना पड़ सकता है। यह स्थिति शायद आपके लिए कुछ खास महत्व नहीं रखती हो, पर फिर भी आपके इससे प्रभावित होने के प्रबल आसार हैं। दूसरों को विश्वास में लेकर, उनके साथ बेहतर संवाद कायम कर आप अपनी प्रतिष्ठा कायम रख सकते हैं। इस हफ्ते खुद पर भरोसा रखना आपके लिये बहुत आवश्यक है। सप्ताहांत पर आपकी झोली खुशियों से भरने की उम्मीद है।
मिथुन राशिः सप्ताहांत आपके लिये बिंदास रहने के आसार हैं
यह दौर आपके लिए गत सप्ताहों की तुलना में शांत रहने के आसार हैं। अपने परिवार और प्रियजनों के साथ आप अधिक से अधिक समय बिता सकते हैं जिसकी खुशी व संतुष्टि आप महसूस भी कर सकते हैं। बहुत लम्बे समय के बाद किसी पुराने दोस्त का आपकी जिन्दगी में सहसा आना आपके जीवन के उल्लास और उत्साह को बढ़ा सकता है। बस इस सप्ताह हर काम में खुद को शामिल करने की कोशिश में थोड़ी सी कमी लाने का प्रयास करें तभी आप इस सप्ताह का अच्छे से आनंद ले सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिये बिंदास रहने के आसार हैं।
कर्क राशिः सप्ताहांत आपके लिये बिंदास रहने के आसार हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह दूसरों को देखकर आपके मन में भी असुरक्षा की भावना आ सकती है। ऐसे किसी काम में न लगें जो आपको आपके लक्ष्यों से दूर करता हो। अपने फैसले जल्दबाज़ी मे न लें। हो सकता है कि इस सप्ताह आप काम मे कुछ गलतियाँ कर दें। प्रेम जीवन के मामले में इस सप्ताह आपका प्यार परवान चढ़ सकता है। अपने साथी को खुश करने के लिये आप सप्ताहांत के लिये कोई खास योजना भी बना सकते हैं। हालांकि इस हफ्ते आर्थिक तौर पर आपके खर्चे बढ़ने के भी संकेत हैं लेकिन खुशियों को कीमत से नहीं आंका जा सकता।