आज क्रिसमस का दिन है। आज का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है क्योंकि क्या पता सितारे संता बनकर कुछ खास चीज आपकी झोली में डाल जाए और दिन बन जाए। तो देखिए आज आपके हिस्से में क्या लेकर आए हैं सितारे।
{"_id":"585d14f44f1c1b1864e3c342","slug":"daily-rashiphal-25th-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस रविवार किस राशि के होंगे वारे न्यारे, जानिए ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इस रविवार किस राशि के होंगे वारे न्यारे, जानिए
एस्ट्रोयोगी
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: पदोन्नति के आसार हैं
मेष राशि
आपकी स्वच्छंद सोच आज एक खास जगह बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप चाहे कुछ भी करें लेकिन अपने अंदर की आवाज के बताए रास्ते पर ही चलें। आप वो इंसान हैं जो कभी भी खतरा मोल लेने से नहीं डरते। आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। ये पदोन्नति आगे चलकर आपके लिये फायदेमन्द होने वाली है। आपने जो बहुमूल्य पत्थर पहना है उसे ज्योतिषी के पास जाकर चैक कराएं। कहीं ऐसा तो नहीं वही आपको नुकसान पहुंचा रहा हो।
वृष राशि: मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा दिन
वृष राशि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। इस समय का भरपूर आनंद लें। आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के लिए आपको चाहिए। कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आप गहरी सांस लें, अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपको काफी हल्कापन महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आर्थिक रूप से शुभ है दिन
मिथुन राशि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। आज शायद वो आपके घर ही रुकें, इसलिए पूरी तैयारी कर लें। आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य और विचार अच्छे रहेंगे, क्योंकि आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। इससे तनाव कम होगा और विचारों में भी बदलाव आएगा। इसलिए यह आप पर निर्भर करता है कि आप अध्यात्म में अपना मन लगाएं ताकि लम्बे समय तक आपके अंदर मानसिक और भावनात्मक शान्ति बनी रहे।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज जुबान पर काबू रखें
कर्क राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या आपको लगता है, आपका सम्बन्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। आज आप सभी रुकावटों और विकारों को दूर करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा और कोई खास दर्द भी नहीं रहेगा। आपको इस अच्छे समय का सदुपयोग करना चाहिये।