अच्छे जीवनसाथी की तलाश हर इंसान को होती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली तभी आ सकती है, जब व्यक्ति को एक अच्छा जीवनसाथी मिलता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति जिस नक्षत्र और राशि में जन्म लेता है। उसी से उसका स्वभाव तय होता है। हमारे यहां लंबे समय से ये मान्यता है कि व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष का एक अहम योगदान है। उसकी जिंदगी में ग्रह और नक्षत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मान्यता है कि व्यक्ति के भीतर पाए जाने वाले गुण उसकी राशि और नक्षत्रों द्वारा तय होता है। हिंदू संस्कृति में शादी विवाह से पहले पंडित लड़का और लड़की की कुंडली को मिलाते हैं। कुंडली में जब अधिकतर गुण समान पाए जाते हैं, उसके बाद ही दोनों के विवाह की तारीख को निश्चित किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम कन्या राशि के लोगों के बारे में जानेंगे कि उन्हें किस तरह के जीवनसाथी की तलाश होती है? अपने पार्टनर में वह किन-किन खास बातों को ढूंढते हैं? आइए जानते हैं -
अपने जीवनसाथी में इस तरह की खास बातें ढूंढते हैं कन्या राशि के लोग, आइए जानते हैं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन